• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 दिन में पैसा डबल करने का लालच देकर ठगने वाले दो साइबर फ्राॅड गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के साइबर सेल और थाना कटेरा तथा थाना पूंछ थाना पुलिस टीम को आज दो शातिर साइबर फ्रॉड को पकड़ने (Arrested) में सफलता मिली। यह लोग जल्द से जल्द लाखों कमाने का लालच लोगों को देकर जावा एप में निवेश कराकर लाखों की ठगी को अंजाम देते थे।

यहां पुलिस लाइन के सभागार में इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक-नगर (एसपी-सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार ने आज पत्रकारों को बताया कि जावा एप के माध्यम से ठगी को अंजाम देने वाले दो साइबर फ्रॉड पुलिस के हाथ (Arrested) लगे हैं। आरोपियों की पहचान अनुज तिवारी निवासी महेवा चक्र -01 थाना लिधौरा जनपद टीकमगढ मध्य प्रदेश और अंकित निवासी कस्ब पूंछ थाना पूंछ झांसी के रूप में की गयी है।

आरोपियों के पास से तीन लाख 93 हजार रूपये बरामद किये गये हैं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, एसबीआई का एक रूपे कार्ड ,तीन वाहर आरसी,दो डीएल, एक पैनकार्ड, एक एटीएम कार्ड ,715 विजिटिंग कार्ड, जावा आई कंपनी के आठ पोस्टर, 27 स्टीकर आदि सामान बरामद किया गया है।

यह दोनों जावा एप के माध्यम से 25 दिन में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों को अपने चंगुल में फंसाते थे। अपनी बात पर लोगों को भरोसा दिलाने के लिए वह कुछ दिनों में एक या दो डॉलर उनके वॉलट में बोनस के रूप में भी पहुंचा देते थे। ईनाम के तौर पर इंडोनेशिया ट्रिप जैसे लालच भी दिया करते थे। अंत में एप बंद कर कंपनी भाग गयी और जिन्होंने पैसा लगाया था उन सभी का पैसा डूब गया। इस मामले में शिकायतें मिलने पर पुलिस टीमेें इनकी धरपकड़ के लिए काम कर रहीं थीं इसी क्रम में दो आरोपियों पर शिकंजा कसने में कामयाबी मिली है।

पकड़े गये दोनों आरोपी भी इंडोनेेशिया ट्रिप पर जा चुके हैं। दोनों की शैक्षिक योग्यता बेहद सामान्य है लेकिन दोनों ही शातिर साइबर ठग हैं। यह न केवल जावा एप बल्कि फिनटच , पॉली और रूबल नाम के अलावा और न जाने कितने एप बनाकर ठगी को अंजाम देते थे।

उन्होंने बताया कि यह पिछले पांच छह माह से काम कर रहे थे । अभी जांच में दो पकडे गये हैं यदि और शिकायतें आतीं हैं तो पुलिस आगे भी काईवाई जारी रखकर उन पर भी शिकंजा कसेगी। लगातार इस नेटवर्क पर काम किया जायेगा और अन्य सभी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

एसपी सिटी ने लोगों से ऐसे साइबर अपराधों से निपटने के लिए जागरूकता को सबसे बड़ा हथियार बताया और लोगों से अपील की कि किसी गैर पहचान वाले नंबर , फेसबुक या किसी मैसेंजर से कोई कॉल या मैसेज आये, बैंक के कस्टमर केयर के नंबर पर फोन करते हुए या इन नंबरों से मैसेज या कॉल आने पर अतिरिक्त सावधानी बरतें। साइबर अपराधों के मामले में जागरूकता ही बचाव है।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

मोर की हत्या के आरोप में दो हिरासत में

Next Post

लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में राइस मिलर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग: करीब 800 करोड़ रुपए की अधिक कमाई

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Next Post
Arrested

लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में राइस मिलर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी की फटकार के बाद राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे में आयी तेजी

19/10/2023
Bihar Assembly Elections

मायावती ने फिर योगी सरकार पर साधा निशाना, आपराधिक वारदातों पर उठाया सवाल

24/08/2020
NEET

NEET की परीक्षा आज, जानिए किसके बिना नहीं मिलेगा प्रवेश और क्या होगा अनिवार्य

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version