• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिलीपींस से भारत डिपोर्ट किया गया खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल, NIA ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/05/2023
in पंजाब
0
Amritpal Singh

Amritpal Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला और कनाडा में बैठा हुआ आतंकी सुक्खा दूनी का करीबी अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। अमृतपाल को फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया था। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसको भारत लाया गया है। ये खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़ा हुआ है। ये दोनों पंजाब के मोगा के ही रहने वाले हैं। अर्श डल्ला कनाडा में बैठकर साजिश रचता है। खतरनाक प्लान तैयार करता है। फिलीपींस में बैठकर अमृतपाल उसे आगे बढ़ाता था।

आतंकी अर्श डल्ला के करीबी अमृतपाल (Amritpal Singh) को गुरुवार देर रात भारत लाया गया है। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से NIA ने उसे गिरफ्तार किया है। अर्श डल्ला को भी इसी साल गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया था। उसका असली नाम अर्शदीप सिंह गिल है। डल्ला सारे ऑपरेशन की रुपरेखा तैयार करता था। फिलीपींस में बैठकर गैंगस्टर मनप्रीत और अमृतपाल उसको संभालते थे।

मोगा के ही रहने वाले हैं दोनों खालिस्तानी

अमृतपाल (Amritpal Singh) पंजाब के मोगा का रहने वाला है। डल्ला भी मोगा में रहता था। लेकिन लंबे वक्त से वो फिलीपींस में मौजूद था। उसके इशारे में पंजाब में कई खूनी वारदात को अंजाम भी दिया गया। इंटरपोल और सेंट्रल एजेंसी और इंटरनेशनल एजेंसी की मदद से भारत को बड़ी कामयाबी मिली है।

यूपी में वरिष्ठ IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

विदेशों में बैठकर भारत के खिलाफ ये लोग साजिश रचते हैं। इनके दिमाग में ये बात बैठी होती है कि यहां उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। भारत में खालिस्तानी आतंक की जड़े कई देशों से जुड़ी हुई हैं।

पहले गैंगस्टर था अर्श डल्ला

अमृतपाल सिंह का आका अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पहले तो गैंगस्टर था। लेकिन इसके हौसले बढ़ते गए। इसके खिलाफ पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसे मोस्ट वांडेट अपराधियों की लिस्ट में शामिल कर रखा है। हत्या, अपहरण, लूट समेत कई मामले इसके ऊपर दर्ज हैं। इसका ही गुर्गा था अमृतपाल सिंह जिसे फिलीपींस से भारत लाया गया है। एनआईए अब इससे पूछताछ करेगी।

Tags: Amritpal Singhkhalistan terroristNational newsPunjab News
Previous Post

यूपी में वरिष्ठ IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

एयर इंडिया की फ्लाइट में व्यक्ति ने पत्नी का दबाया गला, क्रू सदस्यों ने ऐसे किया काबू

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

28/10/2026
पंजाब

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

28/10/2026
पंजाब

सिख संगत को मिले निर्बाध दर्शन, करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग पर बोले CM मान

28/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 280वां दिन: पंजाब में 510 ठिकानों पर छापेमारी, 175 गिरफ्तार

28/10/2026
पंजाब

पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

27/10/2026
Next Post
Air India

एयर इंडिया की फ्लाइट में व्यक्ति ने पत्नी का दबाया गला, क्रू सदस्यों ने ऐसे किया काबू

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

4 मार्च राशिफल: जानें अपने सितारों का हाल

04/03/2023

CM योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- पूर्व सरकारों की अकर्मण्यता से लंबित थीं 18 कृषि परियोजनाएं

11/12/2021
प्याज न खाने का अलर्ट जारी

अमेरिका व कनाडा में फैला साल्मोनेला, लोगों को प्याज न खाने का जारी किया अलर्ट

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version