• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली जिम्मेदारी, पांचों सीट पर भाजपा लहराएगी परचम : धामी

Writer D by Writer D
20/05/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून । मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और आज वह जो भी हैं, कार्यकर्ताओं के बदौलत ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। राज्य में इस बार भी सभी पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी।

शुक्रवार  शाम बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने पार्टी मुख्यालय में आगामी महा जनसंपर्क अभियान को लेकर प्रदेश पदाधिकारी और सांसदों के साथ आयोजित बैठक में यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में राज्य गठन के बाद अब तक पहली बार हरिद्वार में ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि निश्चित रूप से राज्य में इस बार पांचों लोक सभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। इसके लिए भाजपा और कार्यकर्ताओं के पास प्रयाप्त आधार भी है, राज्य में केंद्र की सहायता से डेढ़ लाख करोड़ की योजनाएं संचालित हो रही है।

मुख्यमंत्री  (CM Dhami)  ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का उत्तराखंड से लगाव का लाभ राज्य को मिल रहा है। कर्नाटक में बेहतर प्रदर्शन और विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे के बाद भी भाजपा का मत प्रतिशत स्थिर रहा। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।

भाजपा बैठक प्रदेश पदाधिकारी देहरादून (Dehradun)  मुख्यालय. 

मुख्यमंत्री  (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने विकास के ऐसे तमाम कार्य किए हैं जिनकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता था। विकास योजनाओं का सबसे अधिक लाभ यदि किसी राज्य को मिला है तो वह है उत्तराखंड, जहां डेढ़ लाख करोड़ रुपये से भी अधिक के कार्य हुए हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि कर्नाटक  और हिमाचल में हमें अच्छे मत प्रतिशत मिले लेकिन सीटों का परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आ रहा, लिहाजा इस सबसे सबक लेते हुए हमें आने वाले सभी चुनाव में 51 फ़ीसदी मत प्राप्त करने के लक्ष्य पर काम करना है। उत्तराखंड का दशक तभी बन सकता है जब प्रत्येक उत्तराखंडवासी सशक्त होगा।

सीएम धामी ने राजाजी नेशनल पार्क का किया भ्रमण

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिद्धांत और पार्टी के प्रति समर्पित है और उकने बूते अब तक पार्टी का परचम लहराता रहा है। केन्द्र और राज्य की तमाम उपलब्धियों को कार्यकर्ता आम जन तक पहुंचायेंगे। पार्टी स्तर से भी कई कार्यक्रम चल रहे हैं और महा जन संपर्क अभियान भी इसी का हिस्सा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर देश के इस स्वर्णिम काल को उत्सव की तरह राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान के रूप में जनता के बीच मनाना है। हमारा प्रयास होना चाहिए,संगठन की सक्रियता से जन जन तक केंद्र और राज्य सरकार  की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना। उन्होंने बैठक में मौजूद सांसदों से भी अनुरोध किया कि आपके नेतृत्व में ही यह अभियान संचालित होना है,लिहाज़ा विधयकों,जनप्रतिनिधियों समेत संगठन के सहयोग के लिए आपको भी समन्वय करना है।

पांचों सीटों को पहले से अधिक मतों से जीतना है : रेखा वर्मा

प्रदेश सह प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमे केंद्र सरकारकी 9 वर्ष की उपलब्धियों के साथ राज्य सरकार  एवं स्थानीय सांसदों व विधायकों के कार्यों को भी जनता के बीच पहुंचाना है। हमे जनसंपर्क के माध्यम से जनता का समर्थन हासिल करते हुए प्रदेश की पांचों सीटों को पहले से अधिक मतों से जीतना है।

जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा की प्रस्तुत: अजेय कुमार

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 24 मई तक समस्त जिलों की कार्य समितियां एवं मंडलों की कार्यसमिति के स्थान पर विधानसभा वार कार्य समितियों का आयोजन 26, 27, 28 मई तक पूर्ण किया जाएगा। 29 मई को राज्य स्तर पर पत्रकार वार्ता एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया जाएगा।

01 से 5 जून के मध्य लोकसभा वार भी इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 01 से 20 जून के मध्य 5 जनसभाओं का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  , अमित शाह,जेपी नड्डा का मार्गदर्शन हमें मिलेगा। इन सभाओं के समन्वय की जिम्मेदारी महामंत्री आदित्य कोठारी को दी गई है। लोकसभा वार विशिष्ट परिवारों की संख्या ढाई सौ से बढ़ाकर 1000 कर दी गई है,जिन के संयोजन की जिम्मेदारी महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को दी गई है।

इसी तरह व्यापारी सम्मेलन की जिम्मेदारी अनिल गोयल व दीपक मेहरा, विकास तीर्थ कार्यक्रम को सीएम प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसदों की मौजूदगी में 10 से 12 जून को आयोजित किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 10 से 15 जून के मध्य संचालित होगा और शैलेंद्र बिष्ट एवं पुष्कर काला द्वारा संयोजित किया जाएगा।

इसी तरह लाभार्थी सम्मेलन को 15 से 20 जून के मध्य आयोजन करने की जिम्मेदारी बलवंत भंवरलाल,मंत्री धन सिंह रावत और सौरभ बहुगुणा को दी गई है । 21 जून योग दिवस की जिम्मेदारी नीरज पांथरी व मनोज पाल को दी गयी है। 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर होने वाले बलिदान दिवस कार्यक्रम को मनोज गर्ग एवं वीरेंद्र वाल्दिया आयोजित कराएंगे। 25 जून को मन की बात कार्यक्रम को भी अधिक व्यापक रूप से सुना जाएगा।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुई बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद  डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद  तीर्थ सिंह रावत, टिहरी सांसद  माला राज्य लक्ष्मी शाह,अल्मोड़ा सांसद  अजय टम्टा, सांसद  कल्पना सैनी,खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट,कुलदीप कुमार,देशराज कर्णवाल, नीरू देवी,पुनीत मित्तल, कौस्तुभानंद जोशी,मनवीर सिंह चौहान,नवीन ठाकुर,विनोद सुयाल, स्वराज विद्वान, शशांक रावत समेत समस्त प्रदेश पदाधिकारी ज़िलाध्यक्ष उपस्थित थे।

Tags: bjpcm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

पूर्व पीएम की बिगड़ी तबीयत, सिरियस कंडीशन में अस्पताल में हुए भर्ती

Next Post

निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर 50 फीट तक धंस गई सड़क, बाल-बाल बचे मजदूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Rabri Devi
बिहार

पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा विवाद, राबड़ी देवी बोलीं- किसी कीमत पर खाली नहीं करेंगे घर

30/05/2026
Murder
क्राइम

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

30/05/2026
Next Post
metro station

निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर 50 फीट तक धंस गई सड़क, बाल-बाल बचे मजदूर

यह भी पढ़ें

Madrasa

मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

26/07/2022
Sushant neck scar

अटॉप्सी रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की गर्दन पर दिखे लिगेचर मार्क

22/08/2020

युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को पुष्कर सरकार ने दी सौगात

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version