• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Aryan Drug Case: मुश्किलों में घिरे वानखेडे, CBI के बाद केंद्रीय एजेंसी भी लेगी एक्शन

Writer D by Writer D
20/05/2023
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Aryan Drug Case

Aryan Drug Case: Sameer Wankhede in trouble

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। आर्यन खान ड्रग्स (Aryan Drug Case) मामले में NCB मुंबई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) से मुंबई स्थित सीबीआई दफ्तर में आज पूछताछ हो रही है। सीबीआई ऑफिस के बाहर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो समीर वानखेड़े ने ‘सत्यमेव जयते’ कहा और फिर आगे निकल गए। इस मामले के बाद, वानखेड़े का गृह कैडर सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड) भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते वानखेड़े के खिलाफ एक्शन लेगा।

CBIC लेगा एक्शन

एनसीबी सतर्कता रिपोर्ट सीबीआईसी के साथ साझा की गई थी और विभाग ने सीसीएस नियमों के मुताबिक इसकी जांच की। इसके बाद सीबीआईसी वानखेड़े के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करेगा। सीबीआईसी के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि एनसीबी की सतर्कता रिपोर्ट के अलावा, वानखेड़े को लेकर कुछ अन्य अनुशासनात्मक शिकायतें भी मिली हैं। एनसीबी की सतर्कता रिपोर्ट में वानखेड़े (Sameer Wankhede) के संबंध में भ्रष्टाचार, कदाचार, जबरन वसूली, सीसीएस नियमों के उल्लंघन और आय से अधिक संपत्ति से संबंधित मुद्दों का हवाला दिया गया है।

वानखेड़े के खिलाफ दर्ज सीबीआई मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और जबरन वसूली की धाराओं का उल्लेख है। विभाग की अनुशासनात्मक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीबीआईसी वानखेड़े को निलंबित कर सकता है या कुछ और भी एक्शन ले सकता है।

वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर लगे गंभीर आरोप

आर्यन खान ड्रग्स केस (Aryan Drug Case)  में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दायर की गई एफआईआर में कई खुलासे हुए हैं। एफआईआर से पता चला है कि ड्रग्स मामले में आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की प्लानिंग की जा रही थी।एफआईआर से खुलासा हुआ है कि इस मामले में गवाह केपी गोसावी, आर्यन खान के पिता शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये वसूलने की योजना बना रहे थे। गोसावी तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की ओर से शाहरुख खान से करोड़ों रुपये वसूलने की फिराक में थे।

हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

एफआईआर के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की विशेष जांच टीम की ओर से की गई जांच से पता चला है कि आर्यन खान सहित आरोपियों को स्वतंत्र गावह केपी गोसावी के निजी वाहन से एनसीबी के ऑफिस लाया गया था।

Tags: aryan drug caseMaharashtra NewsMumbai NewsNational newssameer wankhede
Previous Post

हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Next Post

कल से शुरू होगी CUET UG की परीक्षा, एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Next Post
CAT

कल से शुरू होगी CUET UG की परीक्षा, एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें

Yogini Ekadashi

कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व

05/07/2024
arrested

पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग करने वाले नौ गिरफ्तार

22/08/2021
SRH gave CSK a target of 172 runs due to the strong innings of Warner and Manish.

वॉर्नर और मनीष की दमदार पारी की वजह से SRH  ने CSK को 172 रन का लक्ष्य दिया

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version