• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले में कुएं में स्थित है अनोखा शिवलिंग

Writer D by Writer D
21/05/2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, भदोही
0
Shivling

shivling

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सेमराध स्थित भगवान शिव का एक अनोखा मंदिर कुएं में स्थित है। किवदंतियों के अनुसार मंदिर में स्थापित शिवलिंग (Shivling) की उत्पत्ति विशालकाय प्रकाश पुंज से हुई थी।

जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर काशी-प्रयाग के मध्य सेमराधनाथ धाम जंगीगंज के पास परम पावनी मां गंगा के तट पर स्थित है। कहा जाता है कि एक व्यापारी जलमार्ग से गुजर रहा था कि अचानक उसकी नौका डावांडोल होकर नदी में फंस गयी जिसके बाद व्यापारी ने गंगा तट पर रात्रि विश्राम का मन बनाया। व्यापारी का सपने में आया कि यह भगवान शिव का स्थान है। यहीं जमीन के अंदर शिवलिंग स्थित है। व्यापारी ने सपने की सत्यता को प्रमाणित करने के लिए जमीन की खुदाई शुरू करा दी जहां कुछ गहराई में जाने पर उसे चमकता हुआ एक शिवलिंग दिखाई पड़ा।

शिवलिंग (Shivling) का दर्शन कर व्यापारी भक्ति से ओतप्रोत होकर उसे अपने साथ ले जाना चाहा। बताते हैं कि वह शिवलिंग के जितना करीब जाता लिंग उतना ही दूर खिसक जाया करता था। थक हार कर उसने वहीं गंगा नदी के तट पर खुदाई से बने कुंए नुमा बने गड्ढे में एक भव्य मंदिर का निर्माण करा दिया, जो बाद में बाबा सेमराधनाथ धाम के नाम से विख्यात हुआ।

शिवभक्त पंडित आलोक शास्त्री बताते हैं कि पौराणिक कथाओं पर गौर करें दो द्वापर युग में पुंडरीक नाम का एक राक्षस हुआ करता था, जो अपने को कृष्ण मानता था। उसकी इच्छा थी कि जनता उसे कृष्ण मानकर उसकी पूजा करे। इसकी जानकारी होने पर पहले तो भगवान कृष्ण ने उसे खूब समझाया। कृष्ण की बात मानने के बजाय वह उन्हें युद्ध के लिए ललकारने नहीं लगा। फिर क्या था पुंडरीक व भगवान कृष्ण के बीच भीषण युद्ध हुआ और राक्षस मारा गया। बताते हैं कि भगवान के सुदर्शनचक्र से निकले तेज से काशी धू-धू कर जलने लगी। महाप्रलय को देख शिव जी ने भगवान कृष्ण की स्तुति कर काशी को बचाने की प्रार्थना की।

कृष्ण की सलाह पर शिवजी ने त्रिशूल चलाया जो सुदर्शनचक्र से जाकर टकराया। दोनों महाअस्त्रों की टकराहट से एक अलौकिक प्रकाश पूंज उत्पन्न हुआ जो गंगा तट पर सेमराध में धरती में प्रविष्ट कर गया। मान्यता है कि वही अलौकिक प्रकाश पुंज आज शिवलिंग के रूप में मौजूद है।

फिलहाल धाम में पूरे साल भर शिव भक्तों का तांता लगा रहता है। विशेषकर सावन के महीने में तो हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा पाठ करते हैं। मान्यता है कि अलौकिक शिवलिंग के दर्शन करने से भक्तों की मनचाही कामनाओं की पूर्ति होती है।

Tags: Bhadohi newsup news
Previous Post

कान्हा नगरी में ऐसा मंदिर जिसके निर्माण में मजदूरी पर नहीं लगा एक भी पैसा

Next Post

IPL: कोहली ने फिर जमाया शतक, आरसीबी ने बनाये 197

Writer D

Writer D

Related Posts

Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

अखिलेश जी, अयोध्या को रामभक्तों ने संवारा, आप पश्चाताप कर रामलला के दर्शन करिए: मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Massive fire breaks out in Lucknow's cold storage
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण, दमकल की 25 गाड़ियां मौके ओर मौजूद आग

28/06/2026
flag
धर्म

घर में लगाए ये ध्वज, परिवार के लिए होता है लाभदायक

28/06/2026
Next Post
virat kohli

IPL: कोहली ने फिर जमाया शतक, आरसीबी ने बनाये 197

यह भी पढ़ें

harela

CM आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने इस तरह मनाया हरेला पर्व

17/07/2022
ADU delhi

दाखिला रद्द कराने वाले छात्रों को पूरी फीस वापस करेगा अंबेडकर विश्वविद्यालय

20/11/2020
self-immolation

उप्र विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

08/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version