• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असमय सफेद बालों को काला करने के लिए लगाएं ये

Writer D by Writer D
16/12/2025
in फैशन/शैली
0
White Hair

White Hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफ़ेद (White Hair)  होना आम बात है। पहले बालों का सफेद होना बुढ़ापे की निशानी होती थी। लेकिन आज के समय में कई लोगों को कम उम्र में ही बालों की सफेदी का सामना करना पड़ रहा हैं। आज के समय में प्रदूषण और स्ट्रेस दोनों ही लगातार बढ़ रहे हैं जो कि बालों की सफेदी का एक कारण भी हैं। इसी के साथ आजकल काम आने वाले हेयर स्टाइलिंग हीटिंग टूल्स, हेयर प्रेसिंग, कैमिकल्स से भरे हेयर कलर आदि के अधिक यूज की वजह से भी बाल जल्दी सफेद (White Hair)  होने लगे हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं कुछ कुदरती उपायों की जो बालों को बिना नुकसान पहुंचाए इनकी सफेदी को दूर करें। आज हम आपको जो नुस्खें बताने जा रहे हैं वो पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और आयुर्वेद में भी इन्हें अच्छा माना जाता है। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

आंवला पाउडर और नारियल तेल

आंवले में कोलेजन बढ़ाने की क्षमता होती है जबकि इसमें विटामिन सी और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों के लिए सबसे उपयोगी तत्वों में से एक है। जबकि नारियल तेल भी बालों के बेहतर ग्रोथ और स्मूथ टेक्सचर के लिए बहुत ही यूजफुल है। आप 3 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं और एक पैन में रखकर गर्म करें। इसके बाद इसे ठंढाकर आप बालों की जड़ों में लगाएं और मसाज करें। बेहतर होगा कि आप इसे रातभर छोड़ दें और सुबह बालों को शैंपू से धो लें।

करी पत्ते

करी पत्ते से बाल मजबूत होते है और यह बालों की सफेदी को दूर करने में मदद करते है। 4 चम्मच नारियल के तेल में करी पत्ते को इतना उबाले की वह पक जाएँ। हल्का ठंडा होने पर इससे बालों में मालिश करें और 1 घंटे तक लगा कर रखने के बाद अपने बालों में शैम्पू कर लें। आप चाहे तो रातभर के लिए भी इसे बालों में लगा रहने दे सकते है। इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते है और हेयर पैक के रूप में भी इसे इस्तेमाल कर सकते है।

नीलगिरी ऑयल

दही और टमाटर को एक साथ मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसमें नीलगिरी के तेल को मिला लें और बालों में मालिश कर लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि गंदे बालों पर इस पेस्ट का प्रयोग न करें क्योंकि इससे लाभ बहुत ही कम होगा।

काली चाय

सफेद बालों को काला करने में काली चाय अर्थात ब्लैक टी अच्छा असर दिखाती है। इसे दादी-नानी तक अपने समय से बालों को काला करने में इस्तेमाल में लाती रही हैं। इसे बालों पर लगाने के लिए काली चाय पकाकर तैयार करें और ठंडा होने रख दें। इसके बाद इसे बालों में कम से कम एक घंटा लगाकर रखें और उसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे बालों में चमक भी नजर आने लगती है। आप मेंहंदी में काली चाय को मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं।

प्याज

एक्सपर्ट्स की मानें तो सफेद बालों को काला करने में प्याज मददगार साबित होती है। इसके लिए प्याज को अच्छी तरह से कूचकर रस तैयार कर लें। अब प्याज के रस को अपने बालों में लगाएं। इसके बाद बालों की मालिश करें। जब बाल सूख जाएं, तो नार्मल पानी से बालों को धो लें। इस उपाय को सप्ताह में दो बार जरूर करें।

Tags: get rid of white hair naturallyhome remedies for premature grayinghome remedies for white hairnatural solutions for white hairnatural treatments for white hairpreventing and treating white hair at homeremedies to prevent white hairreverse white hair with home remediestips to combat white hairwhite hair remedies that work
Previous Post

पिग्मेंटेशन से खो गई है चेहरे की रंगत, तो इस्तेमाल करें ये

Next Post

नॉन वेज के शौकीनों के लिए बनाए दही चिकन, मिलेगा लाजवाब स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Next Post
Curd Chicken

नॉन वेज के शौकीनों के लिए बनाए दही चिकन, मिलेगा लाजवाब स्वाद

यह भी पढ़ें

NEET-UG

NEET PG परीक्षा पोस्टपोन, जानें कब होगी परीक्षा

02/06/2025
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी के करीबी पर लगा 70 लाख रुपए हड़पने का आरोप, केस दर्ज

18/12/2021
thieves arrested

अन्तर्राजीय तस्कर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, 152 किलो गांजा बरामद

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version