• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म के आरोपी ने हवालात में लगाई फांसी

Writer D by Writer D
24/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। जिले के उघैती क्षेत्र में दुष्कर्म के एक आरोपी में थाने की हवालात में कथित रूप से फांसी (Hanged) लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

परिजनो का आरोप है कि दुष्कर्म के वारंटी पन्नालाल का थाने के सिपाहियों ने दस हजार रूपये ना देने पर गला दबाया। गंभीर हालत में पन्नालाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के अधिकारी पन्नालाल पर थाने के लॉकअप में बने टॉयलेट में पेंट से गले में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उघैती थाना इलाके के सलामपुर भूड़ के रहने वाले पन्नालाल पर 376 (दुष्कर्म की धाराओं) में मामला दर्ज था और कोर्ट द्वारा उसके वारंट जारी हुए थे। पन्नालाल के भाई ऋषि पाल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रात एक शादी समारोह से पुलिस पन्नालाल को पकड़ कर थाने लाई और 10 हजार रिश्वत मांगी गई। रिश्वत के रुपयों का इंतजाम उसके द्वारा करने की बात कहीं गई।

उसने बताया कि रुपए का इंतजाम करने में देरी हो गई तो उसके भाई पन्नालाल के साथ मार पीट की गई और उसका गला दबाया गया। ऋषि पाल ने बताया कि थाने में जब पन्नालाल की तबीयत बिगड़ गई तब गंभीर हालत में पुलिस उसने राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं लेकर आई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पन्नालाल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह ने बताया कि वारंटी पन्ना लाल ने थाने के बाथरूम में अपनी पेंट से फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने सजगता और तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया गया और राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि उपचार उपरांत अब आरोपी खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इस मामले में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags: Badayun Newscrime news
Previous Post

 ‘लव जिहाद’ के तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

बनखंडी नाथ से आकार लेगा मुख्यमंत्री योगी का नाथ नगरी कॉरिडोर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Bankhandi Nath

बनखंडी नाथ से आकार लेगा मुख्यमंत्री योगी का नाथ नगरी कॉरिडोर

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा rohit sharma

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, 13 को रवाना होंगे ऑस्ट्रेलिया

11/12/2020
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री बोले- किसानों का 50 प्रतिशत बिजली बिल माफ करने पर चरणबद्ध तरीके से हो रहा काम

18/07/2022

स्वतंत्र देव ने लखनऊ में सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

31/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version