• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत नाजुक, अब LNJP अस्पताल में किया गया शिफ्ट

Writer D by Writer D
25/05/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Satyendar Jain

Satyendar Jain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य बिगड़ने की शिकायत के बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यहां से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर देते हुए एलएनजेपी हॉस्पिटल (LNJP Hospital) में शिफ्ट किया गया। जैन चक्कर आने के कारण वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े थे। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जैन को पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। आप नेता 31 मई 2022 से जेल में है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर कहा कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है।

उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ मैं में ही जीता है। वो सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, DDU हॉस्पिटल में एडमिट

बता दें कि दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain)  इस वक्त तिहाड़ की जेल नंबर 7 में हैं। गुरुवार सुबह छह बजे मेडिकल जांच कक्ष के बाथरूम में उन्हें चक्कर आया और गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया था। तिहाड़ के डॉक्टर ने उनकी जांच की। जैन ने अपनी पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को स्पाइनल प्रॉब्लम

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)  की रीढ़ की हड्डी की भी सर्जरी होगी। एक हफ्ते में यह तीसरी बार है जब जैन को अस्पताल लाया गया है। इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। उस समय वे रीढ़ की हड्डी की समस्या से जूझ रहे थे। इससे पहले उन्हें 20 मई को भी दीन दयाल अस्पताल लाया गया था।

सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) का 35 किलो कम हुआ वजन 

सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)  की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका वजन 35 किलो कम हुआ है। वे मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित हैं। इन सब घटनाओं से सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)  गहरे अवसाद में हैं। उन्होंने इस संबंध में जेल प्रशासन को पत्र भी लिखा था।

Tags: Aam Admi Partyaapdeen dayal upadhyay hospitaldelhi newsenforcement departmentlnjp hospital delhiMoney Launderingsatyendra jaintihar jail
Previous Post

विद्युत उपभोक्ताओं को राहत, लगातार चौथे साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें

Next Post

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर मायावती का बड़ा बयान, पीएम के लिए कह दी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया

19/05/2026
Next Post
Mayawati

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर मायावती का बड़ा बयान, पीएम के लिए कह दी ये बात

यह भी पढ़ें

cm yogi

जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: योगी

27/07/2023
foods

दिमाग को रखना है स्वस्थ, तो अपने डाइट में शामिल करें ये फूड

21/07/2021

आईआईटी ने नए सत्र में कैम्पस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप की बनाई नई रणनीति

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version