• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोइंग खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने को रामगढ़ताल बेकरार

Writer D by Writer D
27/05/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Rowing

Rowing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games)  में रोइंग (नौकायन) प्रतियोगिता की मेजबानी के साथ गोरखपुर भी गर्व से गौरव की अनुभूति के लिए पूरी तरह तैयार है। देश के कई राज्यों के विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन हेतु अपनी विशाल जलराशि पर मंच देने के लिए रामगढ़ताल भी बेकरार है। शनिवार सुबह सात बजे से नाव सवार युवा खिलाड़ी अपने चप्पुओं से ताल पर अपनी जलक्रीड़ा कौशल का धमाल मचाएंगे। गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग इस रोमांचक नजारे का 31 मई तक दीदार कर सकेंगे।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India) की रोइंग प्रतियोगिता के रूप गोरखपुर में पहली बार जलक्रीड़ा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हो रही है। खेलो इंडिया में पहली बार रोइंग को शामिल किया गया है। यह स्थानीय युवाओं को जलक्रीड़ा के क्षेत्र में उन्मुख करने के लिए भविष्य की संभावनाओं का द्वार खोलने का स्वर्णिम अवसर भी है। साथ ही यह प्रतियोगिता पूरे देश में ‘ब्रांड यूपी’ को मजबूत करने का माध्यम भी बनने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। देशभर से आए खिलाड़ी गोरखपुर में भव्य स्वागत व अभूतपूर्व सुविधाओं से अभिभूत नजर आ रहे हैं। आयोजन के दौरान उन्हें यूपी की कला-संस्कृति, विरासत से भी रूबरू कराया जाएगा। कुल मिलाकर ऐसी व्यवस्थाएं की गई हैं कि यहां से खिलाड़ी जब विदा हों, तब तक गोरखपुर और यूपी हमेशा के लिए उनके दिलों में बस चुका हो।

शनिवार से शुरू रोइंग प्रतियोगिता दूरी के हिसाब से दो वर्गों में आयोजित हो रही है। 2000 मीटर व 500 मीटर। पहले तीन दिन अधिक दूरी की स्पर्धा होगी। शनिवार को सुबह सात बजे से 2000 मीटर की दूरी के लिए हिट इवेंट में पुरुष व महिला वर्ग में सिंगल स्कल, डबल स्कल्स, कॉक्सलेस पेयर, कॉक्सलेस क्वाड्रपल, लाइटवेट सिंगल, डबल व क्वाड्रपल की प्रतिस्पर्धा होगी। रविवार 28 मई को हिट इवेंट में आगे के दौर में प्रवेश करने से वंचित खिलाड़ियों को रेपेचेज इवेंट में प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। 2000 मीटर की दूरी के फाइनल मुकाबले सोमवार, 29 मई को होंगे। जबकि 500 मीटर की दूरी के लिए अलग-अलग वर्ग के मुकाबले 30 मई से शुरू होंगे।

अंतर विभागीय समन्वय का संगम स्थल बना रामगढ़ ताल क्षेत्र

किसी भी कार्ययोजना को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का हमेशा जोर टीम वर्क पर होता। टीम वर्क के इसी मूलमंत्र का स्मरण सोमवार को गोरखपुर में रोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने आए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव व अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने भी अधिकारियों को कराया। भव्य एवं सफल आयोजन के लिए शुरू से ही कई विभागों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई। उसका असर भी दिख रहा है।

रामगढ़ताल क्षेत्र अंतर विभागीय समन्वय का संगम स्थल दिख रहा है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में खेल विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जीडीए, पुलिस, पर्यटन, संस्कृति, खाद्य एवं रसद विभाग, एसडीआरएफ आदि सभी अपनी जिम्मेदारी को लेकर मुस्तैद हैं।

Tags: gorakhpur newsKhelo IndiaKhelo India University Games 2023
Previous Post

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किशोर की मौत

Next Post

अखिलेश यादव ने चार मेधावी छात्राओं को बांटे लैपटॉप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

04/05/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: हाईटेंशन लाइनों पर बड़ा फैसला: अब टावर के नीचे दोगुना मुआवजा, किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ

04/05/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना लागू, नई ट्रांसफर पॉलिसी को भी मंजूरी

04/05/2026
Kashi Vishwanath Temple
Main Slider

काशी बनी आस्था और आधुनिकता का संगम : जयवीर सिंह

04/05/2026
Electricity Connection
Main Slider

गांव-गांव बिजली, हर घर रोशन : योगी मॉडल की बड़ी सफलता

04/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने चार मेधावी छात्राओं को बांटे लैपटॉप

यह भी पढ़ें

Tejaswi Yadav

रैली में तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चूक, भाषण के दौरान पोडियम से टकराया ड्रोन

29/06/2025
CM Yogi congratulated PM Modi

भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने पीएम मोदी, सीएम योगी ने दी बधाई

16/10/2024
aloo-shimla mirch sabji

आज बनाएं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी, मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

09/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version