• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिविल टर्मिनल का शुभारंभ कानपुर में एक नए युग का सूत्रपातः योगी

Writer D by Writer D
27/05/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को कहा कि औद्योगिक विकास की दौड़ में पिछड़ रहे कानपुर में सिविल टर्मिनल के शुरू होने से नये युग का सूत्रपात होगा।

श्री योगी (CM Yogi) ने कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि विकास की जिस प्रक्रिया को छह साल पहले शुरू किया गया था, उसे प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। नए सिविल एंक्लेव का तोहफा उसी विकास की प्रक्रिया का हिस्सा है। कानपुर की सड़क कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है, उसे और बेहतर बनाने का कार्य हो रहा है। प्रदेश के अंदर हम वाटरवे अथॉरिटी के गठन की एक प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।

हम उन संभावनाओं पर काम करेंगे कि जैसे नेशनल वाटरवे नंबर 1 हल्दिया से वाराणसी तक प्रारंभ हो चुका है और प्रयागराज तक बढ़ रहा है, उसी तरह कानपुर को भी इस वाटरवे की सुविधा के साथ जोड़ा जा सकता है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में इसके परिणाम हम सबके सामने आते हुए दिखाई देंगे।

सीएम (CM Yogi) ने बीते कुछ वर्षों में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्ष के अंदर बदलते हुए भारत को दुनिया ने देखा है। उसका लाभ देश को भी मिल रहा है और सबसे बड़ी आबादी का राज्य होने के नाते उत्तर प्रदेश को भी मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में यदि आपको परिवर्तन देखना हो तो वह नागर विमानन के क्षेत्र में पिछले 6 वर्ष के अंदर देखने को मिला है। 2017 में यहां दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे और दो आंशिक रूप से क्रियाशील थे। लेकिन आज नौ एयरपोर्ट पूरी तरह क्रियाशील हैं और 12 पर कार्य हो रहा है। हम कह सकते हैं कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में लगभग हर कमिश्नरी स्तर पर एक एयरपोर्ट अवश्य होगा और लोगों के आवागमन को और सरल बनाने के लिए कार्य होगा।

उन्होने कहा कि कानपुर के बारे में 2017 के बारे में बहुत सारी धारणाएं लोगों के मन में थीं। एक तरफ उद्योग बंद हो रहे थे तो दूसरी तरफ गंगा में प्रदूषण के लिए लोग कानपुर को जिम्मेदार बताते थे। कानपुर की कनेक्टिविटी को चाहे वो रोड हो, एयर हो या मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यही नहीं, सीसामऊ नाले को टैप करके आज उसे सेल्फी प्वॉइंट बनाने का काम किया गया है। पीएम मोदी ने कानपुर को डिफेंस कॉरिडोर के एक नए नोड के रूप में विकसित करते हुए उसके पुरातन गौरव को वापस लाने का प्रयास किया है। आज डिफेंस प्रोडक्शन के अनेक उद्योग कानपुर के द्वार पर खड़े हैं। विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कानपुर और उसके पुरातन गौरव को हम वापस लाकर रहेंगे।

Tags: cm yogikanpur airportkanpur newskanpur terminalsup news
Previous Post

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Next Post

जानें कब है गंगा दशहरा, शुभ मुहूर्त और महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
Bike ambulances are operating on Kanwar routes.
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
Next Post
Ganga Dussehra

जानें कब है गंगा दशहरा, शुभ मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें

Azam Khan

फिर बढ़ी आजम खान की मुश्किलें, डकैती मामले में दोषी करार

29/05/2024
Vinod Tawde

‘कैश कांड’ पर चुनाव आयोग का एक्शन, बीजेपी नेता विनोद तावड़े समेत 2 पर FIR

19/11/2024
aseem arun

इस जिले के पुलिस कमिश्नर ने लिया VRS, भाजपा से लड़ेंगे चुनाव

08/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version