• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कब है गंगा दशहरा, शुभ मुहूर्त और महत्व

Writer D by Writer D
27/05/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Ganga Dussehra

Ganga Dussehra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था. उन्होंने राजा भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया, जिससे उनको मोक्ष की प्राप्ति हुई. गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के अवसर पर गंगा नदी में स्नान करते हैं और मां गंगा की पूजा करते हैं, ताकि पाप मिट सकें और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो. 30 मई 2023, मंगलवार को मनाई जाएगी.

इस अवसर पर काशी, प्रयागराज, हरिद्वार, ऋषिकेश, गढ़मुक्तेश्वर आदि स्थानों पर स्नान का आयोजन होता है और शाम के समय में गंगा आरती करते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं गंगा दशहरा की तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व के बारे में.

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) तिथि और मुहूर्त

ज्येष्ठ दशमी तिथि की प्रारंभ – मई 29, 2023 को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से
दशमी तिथि का समापन – मई 30, 2023 को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट तक

हस्त नक्षत्र प्रारम्भ – मई 30, 2023 को सुबह 04 बजकर 29 मिनट से
हस्त नक्षत्र समापन – मई 31, 2023 को सुबह 06 बजे तक

गंगा दशहरा शुभ योग (Ganga Dussehra Shubh Yog)

गंगा दशहरा पर रवि और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. साथ ही इसी दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र के गोचर से इस दिन धन योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन रवि योग पूरे दिन ही रहेगा. साथ ही सिद्धि योग की शुरुआत 29 मई को रात 09 बजकर 01 मिनट पर होगी और इसका समापन 30 मई को रात 08 बजकर 55 मिनट तक होगा.

गंगा दशहरा पूजन विधि (Ganga Dussehra Pujan Vidhi)

गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगानी चाहिए. आप किसी तालाब या अपने आस-पास स्थित नदी में भी डुबकी लगा सकते हैं. स्नान करते समय ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः’ मंत्र का जाप करें. गंगा स्नान के बाद ‘ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै स्वाहा’ मंत्र का जाप करते हुए हवन करें. अगर आप घर पर हैं तो इस दिन नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं. गंगा दशहरा के दिन गरीब और जरूरमंद लोगों को दान करना काफी शुभ माना जाता है. गंगा दशहरा के दिन दान में दी जाने वाली चीजों की संख्या 10 होनी चाहिए साथ ही पूजा में आप जिन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं वह भी 10 होनी चाहिए जैसे तरह के 10 फल और 10 तरह के फूल.

गंगा दशहरा महत्व (Ganga Dussehra Importance) 

गंगा दशहरा के पर्व को सनातन धर्म में धरती पर मां गंगा के आगमन की तिथि के तौर पर मनाया जाता है. माना जाता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थी. मान्यता है कि गंगा दशहरा के पर्व से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं.

गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र का महत्व

ज्योतिषियों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण और कन्यास्थ चंद्रमा होगा. मां गंगा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में ही पृथ्वी पर उतरी थीं. इसलिए हस्त नक्षत्र में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य पूर्णत: सफल माने जाते हैं. गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र सुबह 4 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगा.

Tags: ganga dussehraGanga Dussehra 2023Ganga Dussehra mahatvGanga Dussehra MuhurtGanga Dussehra puja
Previous Post

सिविल टर्मिनल का शुभारंभ कानपुर में एक नए युग का सूत्रपातः योगी

Next Post

‘बृजभूषण को तुरंत भेजें जेल, पहलवानों को मिला बाबा रामदेव का साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Uttarakhand Kanwar Yatra
Main Slider

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा बनी मिसाल, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

06/08/2026
Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
R. Rajesh Kumar
Main Slider

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू

06/08/2026
Next Post
Baba Ramdev

'बृजभूषण को तुरंत भेजें जेल, पहलवानों को मिला बाबा रामदेव का साथ

यह भी पढ़ें

Maa Lakshmi

इन चीज़ो को घर के मंदिर में रखने से माँ लक्ष्मी हो जाती है प्रसन्न

11/02/2022
Birthday boy Russell's

बर्थडे ब्वॉय रसेल के टी-20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे, डीसी को दिया 155 रन का लक्ष्य

29/04/2021
Road Accident

शादी से पहले उजड़ गई दुल्हन की खुशियां, सड़क हादसे में दूल्हे समेत पांच की मौत

18/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version