• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन

Writer D by Writer D
29/05/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ganga Dussehra

Ganga Dussehra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का पावन पर्व हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 30 मई को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन विधि पूर्वक मां गंगा की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गंगा नदी के जल को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से मनुष्य अपने पापों से मुक्त हो जाता है। स्नान के साथ-साथ इस दिन दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन स्नान के बाद राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करना शुभ होता है…

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) 2023 तिथि-

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 29 मई 2023 को दोपहर 11 बजकर 49 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन 30 मई 2023 दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर होगा। उदया तिथि 30 मई को प्राप्त हो रही है, इसलिए इसी दिन गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का पर्व मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर बन रहे कई शुभ योग-

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन रवि और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे धन योग का निर्माण हो रहा है।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर करें राशि अनुसार दान-

मेष- मेष राशि के जातक इस दिन तिल और कपड़े का दान करें।

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए गरीबों को खाना और धन का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन- गंगा दशहरा पर पानी का दान करना अति शुभ फलदायक रहेगा।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए फल का दान देना उत्तम रहेगा।

सिंह- तांबे के बर्तन के साथ कुछ अनाज और फल का देना चाहिए।

कन्या- विभिन्न प्रकार के फलों का दान शिव मंदिर के पुजारी को करें।

तुला- जानवरों को पानी और दाना खिलाने से तुला राशि के जातकों अच्छा रहेगा।

वृश्चिक- इस दिन राहगीरों को पानी और मौसमी फलों का वितरण करना चाहिए।

धनु- काले तिल का दान करने से आपके लिए गंगा दशहरा बहुत ही शुभ रहेगा।

मकर- मिट्टी के घड़े दान करें।

कुंभ- गरीबों को भोजन वितरित करें और घर आए ब्राह्मणों का भोजन कराने के बाद उन्हें दक्षिणा दें।

मीन- पानी का दान करने से मीन राशि के जातकों के लिए यह गंगा दशहरा बहुत ही शुभ रहेगा।

Tags: Gangaganga aartiganga dussehraGanga Dussehra 2023ganga dussehra 2023 dateganga maiyyaganga mantra
Previous Post

साल के आखिरी मंगल को करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी महाबली की कृपा

Next Post

सोमवार को ऐसे करें महादेव की पूजा, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Sawan

सोमवार को ऐसे करें महादेव की पूजा, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

यह भी पढ़ें

यूपी में गंगा हो रही अविरल और निर्मल : सीएम योगी

17/04/2022
Stock Market

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Keshav Maurya

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version