• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वोत्तर राज्य को मिली अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Writer D by Writer D
29/05/2023
in असम, Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Assam gets its first Vande Bharat Express

Assam gets its first Vande Bharat Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के अलग हिस्सों में शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर राज्य असम (Assam) को भी सोमवार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express)  मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम में पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। बता दें, उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाली वंदे भारत (Vande Bharat Express) पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और असम में गुवाहाटी के बीच चलेगी।

प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि आज असम सहित पूरे उत्तर पूर्व की रेल कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस यहां रहने वाले लोगों के जीवन को आसान बनाएगी और इससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। पीएम ने कहा कि बीते 9 साल, भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के रहे हैं। नए भारत के निर्माण के रहे हैं। कल ही देश को आजाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है। ये भारत के हजारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली संसद है।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi virtually flags off the inaugural run of Northeast’s first Vande Bharat Express train in Assam. The northeast-bound Vande Bharat will run between New Jalpaiguri Station in West Bengal and Guwahati in Assam. pic.twitter.com/HVIfAEkYCY

— ANI (@ANI) May 29, 2023

उन्होंने आगे कहा कि आज असम सहित पूरे उत्तर पूर्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उत्तर पूर्व की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं। उत्तर पूर्व को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत (Vande Bharat Express) मिल रही है। दूसरा ये पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीसरी वंदे भारत है और असम और मेघालय के लगभग 425 किमी ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है।

‘…. केजरीवाल का समर्थन न करें’, दिल्ली-पंजाब कांग्रेस नेताओं का राहुल गांधी को सुझाव

उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि ट्रेन पर्यटन को बढ़ावा देगी और पूर्वोत्तर में सामाजिक-आर्थिक विकास को समृद्ध करेगी। 29 मई, दोपहर 12 बजे असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने को लेकर खुशी हो रही है। यह अत्याधुनिक ट्रेन गति, आराम और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

पीएमओ ने कहा कि अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) क्षेत्र के लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी और इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली यह ट्रेन वर्तमान की सबसे तेज गाड़ी की तुलना में यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी।

अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा को 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी, जबकि वर्तमान सबसे तेज ट्रेन उसी यात्रा को तय करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है। मंगलवार को इस ट्रेन की कोई सेवा नहीं होगी। यह नई सेवा गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच 411 किमी की दूरी 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी, जिससे सबसे तेज गति वाली ट्रेन द्वारा वर्तमान में सबसे कम यात्रा समय काफी कम हो जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी और यह इस क्षेत्र की सबसे तेज ट्रेन होगी और इससे आईटी पेशेवरों, कारोबारियों, छात्रों और पर्यटकों को फायदा होगा। इससे यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के साथ प्रदूषण मुक्त परिवहन प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।

Tags: assam newsNational newsvande bharat express train
Previous Post

‘…. केजरीवाल का समर्थन न करें’, दिल्ली-पंजाब कांग्रेस नेताओं का राहुल गांधी को सुझाव

Next Post

इश्क का खौफनाक अंत, 16 साल की लड़की की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मॉनिटरिंग का असर, मई में 99.24 प्रतिशत बिजली शिकायतों का हुआ निस्तारण

11/06/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

11/06/2026
Mary Kom
राजनीति

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन, मैरी कॉम ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से की मुलाकात

11/06/2026
CM Dhami
राजनीति

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन

11/06/2026
cm yogi, modi
Main Slider

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर

11/06/2026
Next Post
Murder in Delhi

इश्क का खौफनाक अंत, 16 साल की लड़की की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या

यह भी पढ़ें

पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में किया रिश्तेदार की हत्या, खुद भी लगा ली फांसी

02/11/2020
lucknow_district_jail

कैदी और महिला डिप्टी जेलर के बीच मारपीट, मामला दर्ज

13/06/2021
Ishaq Dar

भारतीय सेना के एक्शन से निकल गई पाकिस्तान की हेकड़ी, बोला- भारत हमले रोक दे तो हम पीछे हटने को तैयार

10/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version