• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुतिन से मुलाकात के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति की बिगड़ी तबियत, जहर देने की आशंका

Writer D by Writer D
29/05/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Alexander Lukashenko

Alexander Lukashenko

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों (Belarus President Alexander Lukashenko) को मॉस्को के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। लुकाशेंको रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) से मुलाकात करने मॉस्को पहुंचे थे, लेकिन पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेलारूस में विपक्ष के नेता ने जहर देने की आशंका जाहिर की

बेलारूस में विपक्ष के नेता वालेरी सेपकालो ने बताया कि लुकाशेंकों ( Alexander Lukashenko) को तबीयत खराब होने के बाद मॉस्को के सेंट्रल क्लीनिकल अस्पताल (Central Clinical Hospital) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई थी, जिसके बाद लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई। सेपकालो ने बताया कि रूस के शीर्ष डॉक्टर लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नगर विकास विभाग ने की पहल, निकाय अधिकारी-कर्मचारियों को देना होगा संपत्तियों का ब्यौरा

सेपकालो ने जानकारी दी कि लुकाशेंको के खून को साफ करने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि आमतौर पर शरीर में जहर पहुंचने के बाद खून को साफ करने की प्रक्रिया की जाती है। यही वजह है कि लुकाशेंको को जहर देने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

पुतिन के करीबी हैं लुकाशेंको

बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको (Belarus President Alexander Lukashenko) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin)  का बेहद करीबी माना जाता है। इससे पहले रूस के विक्ट्री डे परेड में भी लुकाशेंको शामिल हुए थे। हालांकि वह परेड खत्म होते ही अपने देश रवाना हो गए थे। लुकाशेंको की तबीयत भी बीते काफी समय से खराब चल रही है। हालांकि लुकाशेंको ने दावा किया था कि सब ठीक है और वह जल्द ही इससे उबर जाएंगे।

परमाणु हथियारों को लेकर दिया था बयान

लुकाशेंको ( Alexander Lukashenko) ने रविवार को ही रूस के एक मीडिया चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा था कि जो देश यूनियन स्टेट बेलारूस (Belarus) और रूस (Russian) के साथ आते हैं तो उन्हें परमाणु हथियार दिए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को ही लुकाशेंको ने ये भी दावा किया था कि रूस से उसे कुछ रणनीतिक रूप से अहम परमाणु हथियारों का ट्रांसफर शुरू हो गया है। इस संबंध में दोनों देशों में एक समझौता भी हुआ है।

Tags: # world newsAlexander Lukashenkobelarus newsinternational NewsRussia
Previous Post

नगर विकास विभाग ने की पहल, निकाय अधिकारी-कर्मचारियों को देना होगा संपत्तियों का ब्यौरा

Next Post

शुक्र का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों की बढ़ जाएगी मुश्किलें

Writer D

Writer D

Related Posts

Student opens fire at school near Bangkok
अंतर्राष्ट्रीय

स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

07/08/2026
Indian pilgrim drowns in Tehla Pokhari, Janakpurdham.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के जनकपुरधाम में तेहला पोखरी में डूबा भारतीय श्रद्धालु, मौत

05/08/2026
Attack on cargo ship in Oman
अंतर्राष्ट्रीय

पीस टॉक के बीच समंदर में धमाका! ओमान के पास कार्गो जहाज पर हमला

04/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
20 Iraqi fighters killed in US-Saudi military strike.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी और सऊदी सेना के हमले में मारे गए 20 इराकी लड़ाके

29/07/2026
Next Post
shukra gochar

शुक्र का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों की बढ़ जाएगी मुश्किलें

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

इस दमदार रोल में नजर आएंगी कंगना रणौत, इस दिन रिलीज होगी ‘तेजस’

05/07/2023
Four arrested in cashier murder case

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान लखनऊ से गिरफ्तार

12/05/2023

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिल सकती है राहत, सीएम योगी ने बुलाई अहम बैठक

28/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version