• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के कैदियों का कौशल निखार रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
30/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Prisoners

Prisoners

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश के हर तबके को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने तथा उनका जीवन व्यापन सुधारने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहे हैं, जिससे वह जुड़कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इसी के तहत योगी सरकार जेल में बंद बंदियों (Prisoners) को भी समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने और अपना जीवन यापन नये सिरे से शुरू करने के लिए प्रदेश की जेलों में प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रशिक्षण दे रही है। कारागार में निरुद्ध बंदियों ने पिछले एक साल में करीब 60 ट्रेडों मेें 8160 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

महिला और पुरुष बंदियों (Prisoners)  ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

अयोध्या परिक्षेत्र में 5 जिला कारागार में कुल 12 ट्रेडों में 376 बंदियों (Prisoners)  ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें जिला कारागार बाराबंकी में 155, गोंडा में 84, बहराइच में 30, अंबेडकरनगर में 93, अयोध्या में 14 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी तरह गोरखपुर परिक्षेत्र में 9 जिला कारागार में कुल 8 ट्रेडों में 373 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें जिला कारागार गोरखपुर में 25, देवरिया में 68, महाराजगंज में 46, बस्ती में 25, सिद्धार्थनगर में 35, आजमगढ़ में 20, बलिया में 45, मऊ में 93 और संतकबीर नगर में 16 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। बरेली परिक्षेत्र में केंद्रीय कारागार समेत 6 जिला कारागार में 20 ट्रेडों में 1010 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें केंद्रीय कारागार बरेली में 120, जिला कारागार पीलीभीत में 117, बदायूं में 244, शाहजहांपुर में 234, मुरादाबाद में 105 और बिजनौर में 190 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कानपुर परिक्षेत्र में केंद्रीय कारागार समेत 6 जिला कारागार में 15 ट्रेडों में 388 बंदियों (Prisoners)  ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रदेश के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए एक दिवयीय कार्यशाला का होगा आयोजन

इसमें केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में 65, जिला कारागार फतेहगढ़ में 102, उरई में 55, ललितपुर में 53, कन्नौज में 5 और झांसी में 108 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रयागराज परिक्षेत्र में केंद्रीय कारागार, जिला कारागार समेत उप कारागार में 17 ट्रेडों में 541 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें केंद्रीय कारागार नैनी में 50, जिला कारागार प्रतापगढ़ में 20, चित्रकूट में 64, कौशाम्बी में 159, फतेहपुर में 123, बांदा में 20 और उप कारागार महोबा में 105 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

सबसे ज्यादा मेरठ परिक्षेत्र में 3225 बंदियों (Prisoners) ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

मेरठ परिक्षेत्र में 6 जिला कारागार में कुल 33 ट्रेडों में 3225 बंदियों (Prisoners) ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें जिला कारागार मेरठ में 351, गाजियाबाद में 465, गौतमबुद्धनगर में 250, बुलंदशहर में 1012, सहारनपुर में 31 और मुजफ्फनगर 1126 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। आगरा परिक्षेत्र में 8 जिला कारागार में कुल 18 ट्रेडों में 1011 बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया। लखनऊ परिक्षेत्र में आदर्श कारागार, जिला कारागार समेत 7 नारी बंदी निकेतन में कुल 23 ट्रेडों में 975 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें आदर्श कारागार लखनऊ में 106, जिला कारागार उन्नाव में 152, नारी बंदी निकेतन लखनऊ में 188, जिला कारागार सीतापुर में 169, खीरी में 59, हरदोई में 110 और रायबरेली में 191 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं वाराणसी परिक्षेत्र में केंद्रीय कारागार समेत 6 जिला कारागार में 5 ट्रेडों में 251 बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इन ट्रेडों में दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रदेश के कारागारों में बंदियों को बेकरी, सिलाई, कढ़ाई, काष्ठ कला, मोटर बाइडिंग, कंप्यूटर, इलेक्ट्रीशियन, सिलाई, विद्युत वायरिंग, इलेक्ट्रिक, प्लम्बरिंग, मिट्टी के दीये एवं बर्तन, कम्पोस्ट खाद, इलेक्ट्रानिक्स, डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्टिंग, मत्स्य पालन, बंदी कंप्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग, कंप्यूटर साफ्टवेयर, कारपेंटर, मेशन, मोबाइल, ब्यूटीशियन समेत करीब 60 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

प्रदेश के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए एक दिवयीय कार्यशाला का होगा आयोजन

Next Post

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
Main Slider

इस पार्टी के लिए धर्म का सीधा मतलब धन कमाना… अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

17/06/2026
CM Yogi
Main Slider

मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

17/06/2026
Prayagraj Triple Murder
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी हिमांशु मुठभेड़ में घायल, ग्राम प्रधान समेत कई गिरफ्तार

17/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
Next Post
Mahakumbh-2025

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम

यह भी पढ़ें

Heavy Rain

यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अर्लट

21/08/2025
Rangbhari Ekadashi

इस दिन मनाई जाएगी रंगभरी एकादशी,पुष्य नक्षत्र में करें भगवान विष्णु की पूजा

16/03/2024
AK Sharma

कमल का बटन दबाना है, दिनेश प्रताप सिंह को जिताना है : एके शर्मा

15/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version