• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेताओं पर कसा प्रशासन का शिकंजा, 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D by Writer D
31/05/2023
in उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
Rameshwar Singh Yadav

Rameshwar Singh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। जिले के चर्चित सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव (Rameshwar Singh Yadav) और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति मथुरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को कुर्क कर दी। ये कार्रवाई डीएम एटा के आदेश पर की गई। 9 मार्च 2023 को सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसी दौरान पता चला कि इस इलाके में भी जुगेंद्र और उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की एक बड़ी चहारदीवारी के बीच दो कोठियां बन रही हैं।

इसकी सूचना डीएम एटा को दी गई, जिसके बाद 18 अक्तूबर 2022 को एटा डीएम के आदेश पर मथुरा की तहसील सदर स्थित वैष्णोधाम मंदिर के पीछे छटीकरा व सुनरख बांगर में 0.610 हेक्टेयर में बनी संपत्ति कुर्क की गई है। यह संपत्ति सुबोध यादव पुत्र रामेश्वर सिंह यादव के नाम पर है, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।

सपा नेताओं पर 2021 में शुरू हुई थी कार्रवाई

सपा सरकार में अहम स्थान रखने वाले जुगेंद्र व रामेश्वर (Rameshwar Singh Yadav) पुत्रगण लालाराम यादव निवासी अमृतपुर रघुपुरा थाना जसरथपुर, अलीगंज, एटा पर 2021 में कार्रवाई की शुरुआत हुई थी। तब दोनों पर कब्जों को लेकर संपत्ति ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 18 अप्रैल 2022 को कोतवाली नगर में दोनों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा लिखा गया। डीएम एटा ने 17 जून 2022 को दोनों की तमाम चल-अचल संपत्तियां कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। इसके पालन में पुलिस और प्रशासन ने एटा से लेकर फर्रुखाबाद, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद तक की संपत्तियां कुर्क कर दीं।

सपा के दिग्गज नेता पर कसा शिकंजा, रामेश्वर सिंह के बेटे की भी संपत्ति हुई कुर्क

कार्रवाई में राजकुमार भास्कर तहसीलदार सदर, राकेश यादव राजस्व निरीक्षक वृंदावन, डालचंद लेखपाल से सुनरख, जगन्नाथ भारद्वाज लेखपाल छटीकरा, थाना प्रभारी वृंदावन, थाना प्रभारी जैत तथा एटा से आए इंस्पेक्टर विष्णु कुमार उपस्थित थे।

Tags: etah newsSP leadersup news
Previous Post

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो बच्चों सहित दंपती की दर्दनाक मौत

Next Post

यहां निकली 1.70 लाख से ज्यादा शिक्षक भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Next Post
Bihar Teacher

यहां निकली 1.70 लाख से ज्यादा शिक्षक भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

यह भी पढ़ें

maggi

बच्चों के टिफिन में लगा महंगाई का तड़का, मैगी के बढ़े दाम

14/03/2022
terrorists encounter

सुरक्षाबलों ने हिजबुल के दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

20/08/2021
Mamata Banerjee

CBI-ED का कितना भी कर ले इस्तेमाल, लेकिन बीजेपी की सत्ता में नहीं होगी वापसी: ममता बनर्जी

21/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version