• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Odisha Train Accident: 280 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा घायल

Writer D by Writer D
03/06/2023
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Odisha Train Accident

Odisha Train Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर में बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुआ हादसा (Odisha Train Accident) दिल दहला देने वाला है। शुक्रवार शाम को तीन ट्रेनों में टक्कर हुई है। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं वह भयावह हैं, उन्हीं से यह अंदेशा हो गया था कि मृतकों का आंकड़ा सैकड़ा पार कर लेगा। हुआ भी यही, पहले 30, फिर 50, आगे 70 लोगों की मौत की संख्या आधी रात को 120 में बदली और देखते-देखते 207 से 280 तक पहुंच गई है। अभी तक के सामने आए आंकड़े के अनुसार 900 लोग घायल हैं। ओडिशा के मुख्य सचिन प्रदीप जेना ने इसकी जानकारी दी। पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा है।

सेना भी राहत कार्य में हुई शामिल

शनिवार सुबह अंधेरा छंटा तो इस हादसे की तस्वीर और साफ हुई। बहनागा बजार इलाके में रातभर चीखपुकार मची रही।  सामने आया कि ट्रेन के डिब्बों के मलबे में अभी भी कई शव फंसे हुए हैं। कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) के कई एसी कोच अगले ट्रैक पर पलट गए थे, लिहाजा इसमें मौतों के आंकड़े सबसे अधिक हैं। एनडीआरएफ को बोगियों के बीच चिपके शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा तो वहीं, कई घायल ऐसे भी हैं जो क्षतिग्रस्त बोगियों में फंसे हुए हैं।

बचाव अभियान में मदद के लिए सेना ने भी हाथ बढ़ाया है। जिस हिस्से में कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) मालगाड़ी से टकराई थी, उस हिस्से से यात्रियों के शव बरामद किए जा रहे हैं।

सीएम नवीन पटनायक ने की एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

शुक्रवार को हुए रेल हादसे को लेकर सीएम नवीन पटनायक ने बड़ा ऐलान किया है। घोषणा के मुताबिक 3 जून को राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।इसलिए पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा। ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

Coromandel Express Train Accident: ट्रेन हादसे में 70 की मौत, 350 से ज्यादा लोग घायल

हादसे को लेकर दी गई प्रेस रिलीज में सामने आया कि। ट्रेन संख्या है 12841 (कोरोमंडल एक्सप्रेस) के कोच बी2 से बी9 तक के कोच पलट गए थे। वहीं ए1-ए2 कोच भी ट्रैक पर औंधे जा पड़े। वहीं, कोच B1 के साथ-साथ इंजन पटरी से उतर गया और अंतत: कोच एच1 और जीएस कोच ट्रैक पर रह गए। यानि कोरोमंडल एक्सप्रेस में मरने वालों की संख्या अधिकतम हो सकती है और एसी बोगी में सवार लोगों की जानहानि अधिक होने की आशंका है।

Tags: Coromandel Express Train Accidenthawda expressNational newsodisha newsOdisha Train AccidentTrain accident
Previous Post

जानें कब से शुरू हो रहा हैं सावन का महीना, ऐसे मिलेगी महादेव की कृपा

Next Post

Odisha Train Accident: एक दिन का राजकीय शोक घोषित, गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
Next Post
Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: एक दिन का राजकीय शोक घोषित, गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द

यह भी पढ़ें

horoscope

इन राशियों के लोग लग्जरी लाइफ जीना करते हैं पसंद, होते हैं सबसे ज्यादा खर्चीले

24/09/2021
women problem

महिलाएं इन समस्याओं को न करें नजरअदांज, नही हो सकता है भारी नुकसान

27/07/2021
Atiq Ahmed

साबरमती जेल से अतीक को लेकर निकली प्रयागराज पुलिस, डॉन को फिर सताया एंकाउंटर का डर

11/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version