• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शव के किए टुकड़े, फिर कुकर में उबाला… लिव-इन पार्टनर की खौफनाक हत्या

Writer D by Writer D
08/06/2023
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस (Shraddha Walker Murder Case) जैसा ही मामला मुंबई से सामने आया है। यहां पर लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या (Murder) कर दी और शव को चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) से कई टुकड़ों में काट दिया। कहा जा रहा है कि वह बदबू नहीं आए इसलिए वह शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

दरअसल, मामला शहर के मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। सोसायटी की 7वीं मंजिल पर 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य के साथ काफी समय से साथ रह रहा था। कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आ रही थी। उसके पड़ोसी इस बदबू से परेशान हो गए। उन लोगों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी।

फ्लैट में फैली थी बदबू, टुकड़ों में मिला सरस्वती का शव

सूचना मिलने पर मनोज के फ्लैट पर पहुंची नया नगर थाना पुलिस ने मनोज का दरवाजा खटखटाया। गेट खुलने के बाद अंदर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों को तेज बदबू आई। जांच करने पर पुलिस को महिला के शव को टुकड़े घर के अंदर से मिले। इसे देख पुलिस हैरान रह गई। तुरंत ही मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछने पर उसने शव अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती का होने की बात कही।

चेनशॉ से काटा शव, टुकड़े कुकर में उबाले

पुलिस का कहना है कि किसी पर मनोज और सरस्वती का झगड़ा हो गया था। गुस्से में मनोज ने लिव इन पार्टनर की हत्या (Murder) कर दी। इसके बाद बाजार गया और चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) लेकर आया। फ्लैट पर वापस आकर शव को कई टुकड़ों में काटा। पुलिस को पता चला है कि शव के कई टुकड़े उसने प्रेशर कुकर में उबाले हैं। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि उसने ऐसा सबूत मिटाने और बदबू मिटाने के लिए किया हो।

आधी रात में आग का तांडव, 125 झोपड़ी, खाद्यान्न, पशुचारा और चौकी सबकुछ जलकर राख

पुलिस का कहना है हत्या 3-4 दिन पहले की गई हो ऐसा लग रहा है। फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फ्लैट से अन्य सबूत भी इकठ्ठा किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फ्लैट को सील कर दिया गया है

बोरीवली में दुकान चलाता है मनोज

डीसीपी जयंत बाजबाले का कहना है कि लिव इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है। घर से बदबू आने पर इसका खुलासा हुआ है। महिला के शव के टुकड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनोज बोरीवली एरिया में दुकान चलाता है। पता लगाया जा रहा है कि दुकान किसकी है। मनोज के बारे में अधिक जानकारी निकाली जा रही है।

Tags: Mumbai NewsMurder CaseNational newssharddha walker murder case
Previous Post

आधी रात में आग का तांडव, 125 झोपड़ी, खाद्यान्न, पशुचारा और चौकी सबकुछ जलकर राख

Next Post

Sanjeev Jeeva Murder: फायरिंग के दौरान घायल हुई बच्ची से मिलने पहुंचे सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Prickly Heat
फैशन/शैली

गर्मियों में घमौरियां से हैं परेशान, छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

26/06/2026
curd capsicum vegetable
Main Slider

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Fridge
फैशन/शैली

फ्रिज में इन चीजों को भूल कर भी न रखें, हो सकता है हानिकारक

25/06/2026
Next Post
Sanjeev Jeeva Murder: CM Yogi reached to meet the injured girl

Sanjeev Jeeva Murder: फायरिंग के दौरान घायल हुई बच्ची से मिलने पहुंचे सीएम योगी

यह भी पढ़ें

bjp leader passed away

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर पार्टी से छ्ह साल के लिए निष्कासित

23/11/2020
Ramlala

अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

27/06/2025
हर्षवर्धन Harshvardhan

कोरोना महामारी से बचाव के लिए दोनों टीके हैं सुरक्षित : हर्षवर्धन

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version