• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Odisha Train Accident: मुआवजे के लिए जिंदा पति को बतौया मृत, खुलासा होने पर महिला फरार

Writer D by Writer D
08/06/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Odisha Train Accident

Odisha Train Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में 288 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे में अपनों को खोने वाले लोग उनके शवों के लिए मुर्दाघरों के चक्कर लगा रहे हैं और कई शव ऐसी भी हैं जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, कुछ लोग मुआवजे के लिए अपनों को भी मारने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 17 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया, जिसमें ओडिशा के सीएम ने पांच लाख रुपये, पीएम मोदी ने दो लाख रुपये और रेल मंत्रालय ने दस लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था। मुआवजे की इस बड़ी रकम के लिए एक महिला ने हादसे में पति के मारे जाने का फर्जी दावा किया। हालांकि दावे के लिए पेश किए गए दस्तावेज़ जांच में फर्जी निकले। जिसके बाद आरोपी महिला फरार बताई जा रही है।

पति ने दर्ज करवाई शिकायत

इस मामले में आरोपी महिला का नाम गीतांजलि दत्ता बताया जा रहा है, जोकि कटक के मणियाबांदा की रहने वाली है। महिला का दावा था कि उसके पति बिजय दत्ता की 2 जून को हुए ट्रेन हादसे में मौत हो गयी थी। इस दौरान आरोपी महिला ने एक शव की पहचान अपने पति के रूप में भी की थी। लेकिन दस्तावेजों की जांच में उसका दावा फर्जी निकला। हालांकि पुलिस ने उसे सिर्फ चेतवानी देकर छोड़ दिया था।

वहीं, जब महिला के पति बिजय दत्ता को यह बात पता चली तो उन्होंने पत्नी गीतांजलि के खिलाफ मणियाबांदा थाने में सरकारी पैसा हड़पने की कोशिश और उन्हें मृत साबित करने की कोशिश के मामले में केस दर्ज करवाया है। जिसके बाद से आरोपी महिला फरार बताई जा रही है। बिजय दत्ता ने बताया कि बीते 13 साल से वह पत्नी गीतांजलि से अलग रह रहे हैं। उन्होंने गीतांजलि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Odisha Train Accident: 280 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा घायल

हालांकि मामला बालासोर जिले के बहानागा थाने से संबन्धित होने के कारण पुलिस ने बिजय दत्ता को उसी थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। प्रदेश के मुख्य सचिव पी के जेना ने भी रेलवे व ओडिशा पुलिस से शवों को लेकर फर्जी दावा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

Tags: balasore train accidentCoromandel Express Train Accidentcrime newsNational newsodisha newsOdisha Train Accident
Previous Post

रिजर्व बैंक ने दी बड़ी राहत, दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

Next Post

मॉनसून ने केरल में ली एंट्री, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
Monsoon

मॉनसून ने केरल में ली एंट्री, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें

rape

सौतेले पिता ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

05/03/2024
KBC 12

KBC12: DIG प्रीत मोहन नहीं दे पाय इस सवाल का जवाब, 25 लाख पर छोड़ा गेम

25/12/2020
Harbhajan Singh

‘इंजमाम ने कौन सा नशा कर लिया’, जानें किस बात पर भड़के भज्जी

15/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version