• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलीला मैदान से केजरीवाल की दहाड़, बोले- अहंकारी तानाशाह को देश से हटाना हैं

Writer D by Writer D
11/06/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में महारैली हो रही है। इस महारैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय के संयोजक अ​रविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आज से 12 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए थे। आज इसी मंच से एक अहंकारी तानाशाह को देश से हटाने के लिए मंच पर इकट्ठे हुए हैं। आज इसी मंच से जो आंदोलन शुरू हो रहा है, वो भी पूरा होगा।

सुप्रीम कोर्ट कहता है कि मोदी को क्या हो गया?

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है। पीएम कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  को नहीं मानता। 75 साल के इतिहास में पहली बार पीएम आया है, जो कहता है कि मैं सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  को नहीं मानता। पूरे देश के लोग स्तब्ध हैं। देश के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतना अहंकारी पीएम।  सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) कहता है कि मोदी को क्या हो गया?

पीएम कहते हैं कि अब जनता नहीं एलजी सुप्रीम होगा

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने अपने आदेश में कहा कि दिल्ली की जनता सुप्रीम है, लेकिन पीएम ने ये अध्यादेश पारित कर दिया और आदेश को खारिज कर दिया। अध्यादेश कहता है कि अब दिल्ली के अंदर जनतंत्र नहीं होगा। अब दिल्ली में तानाशाही चलेगी। अब जनता सुप्रीम नहीं है। अब जनता नहीं एलजी सुप्रीम होगा। जनता जिसे भी वोट दे और सरकार बनाए, पीएम कहते हैं कि सरकार तो मैं ही चलाऊंगा। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। अंबेडकर ने संविधान में लिखा कि इस देश के अंदर जनतंत्र होगा, जनता सुप्रीम होगी। पीएम ने भारत का संविधान बदल दिया। अब जनता नहीं एलजी होगा।

140 करोड़ मिलकर इस अध्यादेश का विरोध करेंगे और जनतंत्र को बचाएंगे

इस अध्यादेश के खिलाफ सभी पार्टियों के नेताओं से मिल रहा हूं। दिल्ली वालों पूरे देश के लोग सभी आपके साथ हैं। 140 करोड़ मिलकर इस अध्यादेश का विरोध करेंगे और जनतंत्र को बचाएंगे। ये मत सोचना कि ये केवल दिल्लीवालों के साथ हुआ है। ऐसा ही अध्यादेश राजस्थान के लिए, पंजाब के लिए, एमपी के लिए, महाराष्ट्र के लिए लाया जाएगा। इसे अभी ही रोकना पड़ेगा।

‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा, को करि तर्क बढ़ावै साखा’, गोंडा की रैली में बोले बृजभूषण शरण सिंह

दिल्ली वालों ने 2014 में मोदीजी को 7 सीटें दी, लेकिन 70 में से 3 सीट बीजेपी को दीं, 67 सीटें आप को दीं। उसके बाद 2019 में कहा कि आप देश संभालो, लेकिन 70 में से 62 सीटें दी, बोले केजरीवाल जी आप दिल्ली संभालो। लेकिन वो फिर भी दिल्लीवालों के पीछे पड़े हुए हैं। आपसे देश नहीं संभल रहा है, बेड़ा गर्क कर दिया है आपने। दूध, सब्जी, एलपीजी कितनी महंगी होगी।

चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा देश कैसे चलाएं?

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि चौथी पास राजा को समझ ही नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाता है? चारों ओर बेरोजगारी फैली हुई है। इनको समझ नहीं आ रहा है कि कैसे दूर करें? भ्रष्टाचार कैसे दूर करें? जीएसटी की वजह से व्यापारी परेशान हैं। रेलवे का क्या हाल कर दिया? बेड़ा गर्क कर दिया। 2002 में पीएम गुजरात के सीएम बने। 12 साल गुजरात के सीएम रहे। बीते 9 साल से पीएम हैं। 21 साल हो गए राज करते-करते। मैं 2015 में सीएम बना। मेरे को 8 साल हो गए । आज उन्हें चैलेंज करता हूं। 21 साल और आठ साल किसने ज्यादा काम किया।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational newsramlile maidan
Previous Post

‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा, को करि तर्क बढ़ावै साखा’, गोंडा की रैली में बोले बृजभूषण शरण सिंह

Next Post

यूपी के युवाओं के सपनों में रंग भरेंगे सैनिक स्कूल

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
sainik school

यूपी के युवाओं के सपनों में रंग भरेंगे सैनिक स्कूल

यह भी पढ़ें

DGP

यूपी सरकार ने DGP की नियुक्ति के लिए UPSC को भेजी नामों की लिस्ट, मुकुल गोयल भी रेस में शामिल

07/09/2022
Soaring Sarus: Defining the identity of Noida International Airport

सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान

28/03/2026
12th class student killed the principal

‘बिगड़ो मत…’, प्रिंसिपल की डांट से 12वीं का छात्र को आया गुस्सा, गोली मारकर ले ली ‘सर’ की जान

07/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version