• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Cyclone Biparjoy: विकराल हो रहा है तूफान, केरल-मुंबई के समंदर में हलचल

Writer D by Writer D
12/06/2023
in Main Slider, केरल, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Cyclone Ditwaha

Cyclone Ditwaha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। Cyclone Biparjoy आगे बढ़ने के साथ-साथ विकराल होता जा रहा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से केरल और मुंबई के समंदर में हलचल देखने को मिल रही है। हाई टाइड के बीच समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश की गतिविधियां भी जारी हैं।

मुंबई के कई इलाकों में बीती रात तेज बारिश देखने को मिली। वहीं, समंदर हाई टाइड की चपेट में है। आईएमडी के मुताबिक, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश हुई है। राज्य के तटीय हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं।

मुंबई के रीजनल मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) के तेज होने के मद्देनजर बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 दिन महाराष्ट्र की राजधानी समेत राज्य के कई शहरों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर में आज (सोमवार) भी तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होगी।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) गुजरात के कच्छ जिले से गुजरेगा जो 15 जून को पाकिस्तान के कराची तट तक पहुंच सकता है। तटीय इलाकों से टकराने की संभावना को देखते हुए गुजरात सरकार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दलों को तटीय इलाकों में तैनात कर रही है।

Cyclone Biparjoy: खतरनाक हुआ चक्रवात, चलेंगी 150 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को जानकारी दी थी कि सौराष्ट्र-कच्छ और कराची तट से 15 जून को दोपहर 125-130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ चक्रवात (Cyclone Biparjoy) के गुजरने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, कर्नाटक, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में आज यानी 12 जून को भारी बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात में 12 जून से 15 जून तक तेज बारिश की संभावना है।

Tags: cyclone biparjoyCyclone Biparjoy activeCyclone Biparjoy alertCyclone Biparjoy newsCyclone Biparjoy updates
Previous Post

स्किन पर पड़ने लगा हैं धूप का असर, ये घरेलू सनस्क्रीन लोशन बनाएंगे बिगड़ा काम

Next Post

‘खुद तो बर्बाद होंगे ही, हमें भी बर्बाद कर देंगे’, राकेश टिकैत का विपक्षी पार्टियों पर बड़ा हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Next Post
Rakesh Tikait

‘खुद तो बर्बाद होंगे ही, हमें भी बर्बाद कर देंगे', राकेश टिकैत का विपक्षी पार्टियों पर बड़ा हमला

यह भी पढ़ें

आज कन्हैया को लगाएं मेवा पान का भोग, देखें बनाने कि विधि

16/08/2025
tax on wine

तनातनी – चीन सरकार ने ऑस्ट्रेलियाई शराब पर शुल्क बढ़ाया, तनाव चरम पर

10/12/2020
pm modi

कोई नहीं टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में…, मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स जा रहे खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

20/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version