• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

न AK-47 न 57, यहां की पुलिस ने खरीदा 7 लाख का मिर्ची स्प्रे, वजह हैरान कर देगी

Writer D by Writer D
13/06/2023
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Bihar Police

Bihar Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में शराबबंदी है। यहां शराब पीना, पिलाना, बनाना और बेचना जुर्म है। इसके बाद भी बिहार के हर कोने में शराब उपलब्ध है। बीजेपी समेत विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि शराब की होम डिलिवरी हो रही है। आए दिन बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद की जाती है। इसके साथ ही पुलिस जब शराब कारोबारी पर एक्शन लेने जाती है तब तस्कर के परिजन जिसमें बच्चे और औरत भी शामिल होते हैं खड़ी हो जाती हैं। तब पुलिस (Bihar Police) को कार्रवाई करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुलिस (Bihar Police) इनलोगों पर लाठी चार्ज नहीं कर सकती है। इधर शराब के कारोबार में लगे मुख्य आरोपी औरतों बच्चों की ओट लेकर फरार हो जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है।

ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने उपाया खोजा है। पुलिस अब ऐसे लोगों को वश में करने के लिए मिर्ची स्प्रे (Pepper Spray) का इस्तेमाल करेगी। पुलिस की एक्शन के खिलाफ जो शराब कारोबारी उसके परिजन, महिला और बच्चे बाधा डालेंगे पुलिस उनपर मिर्ची पाउडर का स्प्रे करेगी।

लाठी डंडों से भी ज्यादा प्रभावशाली

यह मिर्ची पाउडर (Pepper Spray) का स्प्रे लाठी डंडों से भी ज्यादा प्रभावशाली होगा। इसका असर भले ही आधा घंते तक ही रहेगा लेकिन यह भीड़ को तितर बितर करने में असरदार साबित होगा।

फ्री में आधार कार्ड में अपडेट कराने का आखिरी मौका, ऐसे करें अपडेट

शराब के काले कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ पुलिस (Bihar Police) के इस प्लान के बारे में मध निषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त कृष्ण पासवान ने बताया कि देखा जाता है कि पुलिस जब शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करने जाती है तब तस्कर के परिजन महिलाएं और बच्चे सामने आ जाते हैं। पुलिस जबतक उन्हें हटा पाती है तबकर मुख्य आरोपी फरार हो जाता है।

खरीदी गई 7 लाख की मिर्ची स्प्रे

ऐसे लोगों से निपटने के लिए पुलिस मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल करेगी। पुलिस इनपर मिर्ची स्प्रे कर उन्हें तितर बितर कर देगी। पुलिस करीब 15 फीट की दूरी से इसका इस्तेमाल करेगी। लोगों पर इसका प्रभाव आधे घंटे तक रहता है। जो काम लाठी डंडे और बंदूक के डर से पुलिस नहीं कर पाती है वह मिर्ची स्पे से करेगी। कश्मीर में भी सुरक्षाबल आतंकियों को पकड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करती है। बिहार पुलिस ने 250 ml वाली 700 बोतल जिसकी कीमत 1 हजार है खरीदी है। जल्द ही यह स्पे सभी थानों को भेज दिया जाएगा।

Tags: bihar newsbihar policeLiquor BanNational newssharabbandi in bihar
Previous Post

फ्री में आधार कार्ड में अपडेट कराने का आखिरी मौका, ऐसे करें अपडेट

Next Post

70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
8 members of TTH module arrested
Main Slider

दिल्ली-NCR में बड़े हमले की तैयारी! ISI की साजिश का खुलासा; 8 सदस्य गिरफ्तार

18/06/2026
Next Post
PM Modi

70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

यह भी पढ़ें

prostitution

दबंगों ने युवती को घर से उठा दो माह तक किया शारीरिक शोषण

17/01/2022
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की प्रगति की समीक्षा की

05/01/2024
AK Sharma

उपभोक्ता देवो भवः की नीति पर कार्य कर रहा है ऊर्जा विभाग: एके शर्मा

19/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version