• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात में Cyclone Biparjoy की आहट तेज, द्वारकाधीश-सोमनाथ मंदिर तक पहुंची तूफानी लहरें

Writer D by Writer D
14/06/2023
in Main Slider, गुजरात, राष्ट्रीय
0
Cyclone Biparjoy

Cyclone Biparjoy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात (Gujrat) में महातूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) की आहट अब तेज सुनाई दे रही है। गुजरात और मुंबई में समुद्र तट पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई इलाकों में तूफान की एंट्री होने से पहले तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल (15 जून) लैंडफॉल के वक्त करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला तूफान (Cyclone Biparjoy) गुजरात से गुजरने वाला है। लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर के जिले सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। सोमनाथ में इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है।

रिले टॉवर ध्वस्त

गुजरात के द्वारका और सोमनाथ दोनों ही हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण स्थल हैं। यहां भी चक्रवात का भारी प्रभाव देखने को मिल रहा है। द्वारका जिले में 400 से ज्यादा शेल्टर होम की पहचान की गई है और लोगों को यहां शिफ्ट करवाया जा रहा है। वहीं, द्वारका में पहले से असुरक्षित घोषित किए गए एक रिले टॉवर को ध्वस्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इसकी जगह बाद में यहां नया टावर बनाया जाएगा। बता दें कि द्वारका, गुजरात तट से सटा हुआ इलाका है, जहां प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर भी स्थित है।

चपेट में द्वारकाधीश और सोमनाथ मंदिर!

आज सुबह से ही द्वारका में समुद्र तट पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं, जो यहां स्थित मंदिर तक पहुंच रही हैं। इसके साथ ही इस इलाके में न आने और स्नान न करने के चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं, द्वारकाधीश मंदिर (जिसे जगत मंदिर के नाम से भी जाना है) में कल दो झंडे फहराए जाने का फोटो भी सामने आया था, जिस पर पंडित का कहना था कि तेज हवाओं के चलते ऊपर तक झंडा फहराना मुमकिन नहीं था इसलिए पहले से लगे झंडे के नीचे ही नया झंडा फहरा दिया गया था। बताते चलें कि मंदिर के 50 मीटर ऊंचे शिखर पर 52 गज का ध्वज दिन में 5 बार बदला जाता है।

द्वारका के अलावा कल (13 जून) सोमनाथ मंदिर के पास भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। समुद्र तट पर स्थित सोमनाथ मंदिर तक ऊंची-ऊंची लहरें देखी गईं थी। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान (Cyclone Biparjoy) का आज सबसे ज्यादा असर दिखेगा। गुजरात के कच्छ, पोरबंदर, अमरेली, गिर सोमनाथ, द्वारिका जिले के सभी स्कूलों में आज से दो दिन यानी 14 और 15 जून की छुट्टी कर दी गई है।

Cyclone Biparjoy: विकराल हो रहा है तूफान, केरल-मुंबई के समंदर में हलचल

गुजरात के द्वारका और कच्छ जिले में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान के असर को देखते हुए अब तक 8 जिलों में 37,794 लोगों को स्थानांतरित किया जा चुका है। तूफान (Cyclone Biparjoy) से निपटने के लिए NDRF की 15 और SDRF की 12 टीमें तैनात कर दी गई हैं। पीएम मोदी ने संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्हें अलर्ट मोड पर रहने और सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

बता दें कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (Cyclone Biparjoy) बना बिपरजॉय, गुरुवार (15 जून) दोपहर को कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह के पास पहुंचेगा, जिसकी अधिकतम रफ्तार यानी हवा की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। तट से टकराने के बाद इसकी रफ्तार धीमी हो जाएगी।

Tags: cyclone biparjoyCyclone Biparjoy activeCyclone Biparjoy newsCyclone Biparjoy updates
Previous Post

4 हाथ-पैर, 2 हार्ट और 2 रीढ़ की हड्डी के साथ जन्मी बच्ची, डॉक्टर भी हुए हैरान

Next Post

जाको राखे साइयाँ मार सके न कोई! सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 4 दिन का मासूम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
Next Post
The entire family was found dead

जाको राखे साइयाँ मार सके न कोई! सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 4 दिन का मासूम

यह भी पढ़ें

pm modi

बिजली गिरने से जनहानि पर मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों को मिलेगी अनुग्रह राशि

12/07/2021
CM Dhami met the disaster affected villagers

सीएम धामी ने बागेश्वर के आपदा प्रभावित ग्रामीणों से की मुलाक़ात, सुनी समस्याएं

07/09/2025
दुनिया में बज रहा मेड-इन-इंडिया कारों का डंका, बन सकता है एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड

दुनियाभर में मेड-इन-इंडिया कारों का जलवा, बन सकता है एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version