• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल इंजन की सरकार कर रही है बिना भेदभाव के काम: एके शर्मा

Writer D by Writer D
16/06/2023
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव से समान रूप से कार्य कर रही है। योगी सरकार में जातिगत भेदभाव, अपना-पराया का भाव नहीं है बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर सभी का सम्मान करते हुए जनता जनार्दन के हित में कार्य करने में विश्वास करती है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज जलनिगम के फील्ड हास्टल ’संगम’ में कुशीनगर जनपद की नवसृजित नगर पंचायत फाजिलनगर के नवनिर्वाचित कार्यालय भवन का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए मीडिया प्रतिनिधियों से बात कही।

केन्द्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। प्रदेश की ट्रिपल इंजन की सरकार ने नागरिकों को बेहतर सुविधायें मिलेगी। सभी निकायों में युद्धस्तर पर विकास कार्य कराये जाने का प्रयास किया जायेगा।

इस कार्यालय भवन का निर्माण 158.43 लाख रूपये की लागत से सीएलडीएस कार्यदायी संस्था द्वारा कराया गया। 23 दिसम्बर, 2019 को फाजिलनगर नाम से यह नई नगर पंचायत बनी, जिसमें 15 वार्ड हैं। जिसमें 09 गांव शामिल किये गये हैं और इस नगर पंचायत की वर्तमान में आबादी लगभग 25 हजार के आसपास है।

AK Sharma

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि फाजिलनगर की जनता को जल्द से जल्द नगरीय सुविधायें मिले और उस क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो, इसके लिए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया है। कोई भी कार्यालय किसी व्यवस्था को संचालित करने का केन्द्र होता है। बेहतर व्यवस्था प्रदान करने के लिए कार्यालय में आधुनिक सुविधायें हों, जिससे जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

उन्होंने फाजिलनगर नगर पंचायत के चेयरमैन शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए इससे संबंधित प्रस्ताव बनाकर शीघ्र ही निदेशालय को भेजा जाए। जिससे कि धनराशि दी जा सके। विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि नवसृजित नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य कराये जाने हैं। इसके अलावा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, शादी के लिए कल्याण मण्डपम, जल निकासी, पीने का पानी, प्रधानमंत्री आवास, नाली, खडंजा का निर्माण, सड़क निर्माण, तालाब पार्कों का निर्माण, कान्हा गौशाला आदि कार्यों के लिए पैसे हैं। ऐसे नगरों में बिजली की व्यवस्था के लिए 01 हजार करोड़ रूपये की धनराशि है। इसके माध्यम से बांस बल्ली को हटाकर पोल लगाना, विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाना है। उन्होंने फाजिलनगर के नागरिकों, सभासदों और चेयरमैन तथा अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

अरगा ब्रांड महिलाओं के उत्पाद को बेचने में होगा सहायक: नेहा शर्मा

इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव नगर विकास रंजन कुमार, प्रबंध निदेशक जल निगम अनिल कुमार ढींगरा, निदेशक नगरीय निकाय नितिन बंसल, विशेष सचिव पैंसिया, अपर निदेशक डाॅ़ असलम अंसारी, उपनिदेशक डॉ़ सुनील यादव उपस्थित थे।

कुशीनगर के एडीएम देवीदयाल वर्मा, नगर पंचायत फाजिलनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासद, अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक वर्चुअल जुड़े थे।

Tags: ak sharmakushinagar newsup news
Previous Post

डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे मजबूत

Next Post

उपभोक्ताओं के हो रहे उत्पीड़न के प्रति शक्तिभवन के उच्चाधिकारी धृतराष्ट्र न बने: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
AK Sharma

उपभोक्ताओं के हो रहे उत्पीड़न के प्रति शक्तिभवन के उच्चाधिकारी धृतराष्ट्र न बने: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CTET Exam

CTET 2021 के एग्जाम सेंटर्स पर नहीं मांगी जाएगी कोविड रिपोर्ट, एंट्री के लिए चाहिए ये डॉक्‍यूमेंट्स

30/01/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ

16/01/2026
PM Modi

यह ऐतिहासिक दीपावली, हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैंः पीएम मोदी

29/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version