• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी आज गोरखपुर को देंगे 727 विकास परियोजनाओं की सौगात

Writer D by Writer D
20/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के हाथों गोरखपुर में मंगलवार को बाढ़ बचाव और पेयजल समेत 2604 करोड़ रुपये की 727 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस अवसर पर जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ;सीएचसी पर हेल्थ एटीएम का भी लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास.लोकार्पण का यह कार्यक्रम मंगलवार को अपराह्न चार बजे से गोरखपुर में स्थित रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में जनसभा के साथ होगा।

उल्लेखनीय है कि चार जून को भटहट सीएचसी पर आयोजित समारोह में श्री योगी ने भटहट समेत सहजनवा, पाली, हरनही व बांसगांव सीएचसी पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट ;पीकू. का लोकार्पण किया था। इसके पहले 6 मार्च को उन्होंने जंगल कौड़िया और खुटहन सीएचसी को पीकू की सौगात दी थी। इन सभी पीकू की स्थापना हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के कॉरपोरेट एनवायरमेंट रिस्पांसिबिलिटी ;सीईआरद्ध फंड से कराई गई है।

पिछले चार जून के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह ऐलान किया था कि पीकू वाले सभी सीएचसी पर हेल्थ एटीएम भी लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगवाने की सरकार की पहल पर इंडस टॉवर लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा ने सहयोग का कदम बढ़ाते हुए दस स्वास्थ्य केंद्रों पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी ;सीएसआरद्ध फंड से 10 हेल्थ एटीएम की व्यवस्था की है। देवरिया, महराजगंज और गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय गोरखपुर में हेल्थ एटीएम स्थापित किया जा चुका है। सात सीएचसी भटहट, सहजनवा, जंगल कौड़िया, पाली, चौरीचौरा, खुटहन, हरनही में हेल्थ एटीएम का लोकार्पण मंगलवार 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) 20 जून को गोरखपुर में 2427.63 करोड़ रुपये के 692 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 176.83 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में जल निगम ;ग्रामीण की 623 परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। गांव.गांव, घर.घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने वाली इन परियोजनाओं पर 2427 करोड़ 63 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे। पेयजल की इन परियोजनाओं का लाभ जनपद के ग्रामीण इलाकों को आच्छादित करने वाली पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा, कैम्पियरगंज, बांसगांव, खजनी, चिल्लूपार, सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

समारोह में मुख्यमंत्री (CM Yogi) बाढ़ खंडए ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड., द्वारा कराए गए राप्ती, घाघरा,रोहिन व गुर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कई कार्यों का लोकार्पण करेंगे।इस दौरान वह संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर में विद्यालय भवन व आवासीय भवन, तीन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भवन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रावास, गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम ;पैवेलियन का लोकार्पण भी करेंगे।

Tags: cm yogigorakhpur newsYogi News
Previous Post

सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

Next Post

युवक की पीट पीट कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
Next Post
Beaten

युवक की पीट पीट कर हत्या

यह भी पढ़ें

Yogi

जेएनयू में गूंजा यूपी का योगी मॉडल

16/08/2023

योगी 2.0 में देश के अंदर नंबर एक होगी यूपी पुलिस

27/03/2022
Akhilesh Yadav

भाजपा का झूठ देश के लिए घातक बनता जा रहा है : अखिलेश

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version