• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसपी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला का यू टर्न, कही ये बात

Writer D by Writer D
20/06/2023
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Brijesh Srivastava

Brijesh Srivastava

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी। जनपद के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ( Brijesh Srivastava) पर छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने 24 घंटे के भीतर ही अपने आरोप वापस ले लिए हैं। वीडियो जारी कर उसने कहा कि नौकरी से निकाले जाने से गुस्सा कर उसने आरोप लगाया था। इसके पीछे किसी की साजिश नहीं है। वह अपने आरोप को वापस ले रही है।

सोमवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ( Brijesh Srivastava) पर उनके ही आवास में काम कर चुकी महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। कहा कि शराब के नशे में एसपी ने गलत काम के लिए दबाव बनाया। एसपी का कहना है कि चोरी करते हुए पकड़े जाने के कारण महिला बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

वहीं, एडीजी जोन भानु भाष्कर ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए आईजी रेंज चंद्रप्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला और सीडीओ प्रतापगढ़ ईशा प्रिया को भी शामिल किया गया है। यह समिति चार दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

मुश्किल में फंसे एसपी कौशांबी, नौकरानी ने लगाया ये गंभीर आरोप

महिला कौशाम्बी की ही रहने वाली है और पिछले कुछ महीनों से काम कर रही थी। उसका आरोप है कि एक दिन साहब ने घर पर मछली बनवाई और शराब पी। फिर कमरे में पानी रखने को कहा। वह पानी रखकर जाने लगी तो गलत काम का दबाव बनाया। महिला के आरोप का वीडियो भी वायरल हुआ।

एसपी कौशाम्बी का कहना है कि छोटेलाल यादव नाम के फॉलोअर ने मेरी 86 वर्षीय बीमार मां की देखभाल के लिए महिला को भांजी बताकर रखवाया था। पिछले कुछ समय से लगातार आवास से सामान चोरी हो रहे थे। करीब 10 दिन पहले पत्नी के कपड़े और सोने की पायल चोरी हो गई। इसके बाद ही महिला व फॉलोअर को हटा दिया गया था। इसी को लेकर वह बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

Tags: Brijesh SrivastavaKaushambi Newsup news
Previous Post

अब भारत में पीओके का विलय चाहते हैं वहां के लोग: सीएम योगी

Next Post

आम के बाग में दो दर्जन बंदरों के शव मिलने से हड़कंप, सात लोग हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Next Post
Monkeys

आम के बाग में दो दर्जन बंदरों के शव मिलने से हड़कंप, सात लोग हिरासत में

यह भी पढ़ें

Dismissed

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक बर्खास्त

06/03/2026
पीएम मोदी-जो बाइडेन

PM मोदी ने जो बाइडेन को दी जीत की बधाई, कहा- आपके साथ काम करने में खुशी होगी

08/11/2020
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में हर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

06/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version