• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटायेगा: शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
21/06/2023
in उत्तर प्रदेश, औरैया, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की सभी सेकुलर पार्टियां और पूरा विपक्ष एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केन्द्र की सत्ता से हटाने का काम करेगा।

औरैया शहर में जिला सहकारी बैंक की शाखा भवन के जीर्णोद्धार के शुभारम्भ के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा “ नितीश, अखिलेश, तेजस्वी आदि सब एक हो रहे हैं। पटना में सब लोग बैठकर बातचीत करेंगे और 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए आगे की रणनीति बनायेंगे।”

उन्होंने (Shivpal Yadav) कहा कि सभी सेकुलर व विपक्षी पार्टियां एक होकर भाजपा को सत्ता से हटायेंगे। भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था तो कुछ है ही नहीं। पुलिस के संरक्षण में हत्याएं हो रहीं हैं। वकील व पत्रकार के भेष में लोग हत्याएं कर रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

श्री यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर हम समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनायेंगे। प्रदेश के सभी 75 जिलों में शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को निशाना बनाते हुए उन्होने कहा कि वह ऐसे मंत्री है जो विभाग नहीं चला पा रहे हैं। विभाग में कोई सुन नहीं रहा है। काम कोई है नहीं। इसके अलावा 2022 के चुनाव में अपनी सीट से चुनाव हार गये फिर भी उपमुख्यमंत्री बने है।

बिजली के मुद्दे पर पूछे गये एक सवाल पर उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने छह साल में बिजली के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने बलिया में हो रहीं मौतों पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

इस मौके पर जिला सहकारी बैंक इटावा/औरैया के सभापति आदित्य यादव, उपसभापति नितेन्द्र सेंगर, पूर्व उपसभापति विश्वनाथ सिंह सेंगर, नगर पालिक परिषद औरैया के चेयरमैन अनूप गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम आदि मौजूद थे।

Tags: Auraiya Newsshivpal yadav
Previous Post

रेप पीड़िता के परिवार को आसाराम से खतरा

Next Post

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
CM Dhami
राजनीति

नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प पत्र है: सीएम धामी

14/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी योगी सरकार, राहत कार्यों में तेजी

14/05/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए’ पत्रिका का किया विमोचन

14/05/2026
Legislative Council
Main Slider

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

14/05/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

यह भी पढ़ें

mukesh khanna

मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा शो को बताया था ‘अश्लील’, कॉमेडियन का आया रिएक्शन

20/10/2020
केरल विमान हादसा

कोझिकोड एयरपोर्ट का ‘टेबलटॉप’ रनवे, विमान के लैंडिंग के लिए रहा खतरनाक 

08/08/2020
पशमीना शॉल

हिमाचल प्रदेश में पशमीना ऊन का उत्पादन: डॉक्टर गिरधारी लाल महाजन

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version