• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंक की पाइप हो गई है जाम, इन उपायों से हो जाएंगे साफ

Writer D by Writer D
26/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Jammed Pipe

Jammed Pipe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर की महिलाएँ रसोई की सिंक और नाली के पाइप जाम (Jammed Pipe)  हो जाने से खासी परेशान रहती हैं। कमोबेश महीने-डेढ़ महीने के अन्तराल में यह समस्या आती ही है। सिंक और नाली के पाइप जाम होने का सबसे बड़ा कारण कचरा होता है। रसोई की सिंक इसलिए जाम हो जाती है क्योंकि उसमें अक्सर बची हुई खाद्य सामग्री और चाय की पत्ती धीरे-धीरे पाइप में जमती जाती है। अगर आप इसमें खाने पीने की चीजें नहीं जमने देते तो इसकी पाइप कभी जाम नहीं होगी, लेकिन हम अक्सर लापरवाही में गलतियां कर बैठते हैं। आमतोर पर सिंक से जुड़ी नालियों में चाय पत्ती, बची हुई रोटी के टुकड़े, सब्जी जैसी चीजें फंस जाती हैं जिसकी वजह से पानी कीआवाजाही में रुकावट पैदा होती है और पानी ऊपर तक भर जाता है। ऐसा ही बाथरूम के पाइप (Jammed Pipe) में होता है। वहाँ पर साबुन का मैल, कपड़े धोने पर निकली मैल, नहाने के बाद महिलाओं के सिर से झडने वाले बाल इत्यादि जमा हो जाते हैं, जिसके चलते वाशरूम की पाइप जाम हो जाती हैं। पर इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं आप आसान तरीके से सिंक और वाशरूम की पाइप को साफ कर सकते हैं।

jammed sink,clogged pipe,unclog sink,unclog pipe,simple methods for unclogging sinks and pipes,easy ways to unclog a jammed sink or pipe,unclogging tips for sinks and pipes,diy methods for unclogging sinks and pipes,effective techniques for unclogging a jammed sink or pipe

प्लंजर का इस्तेमाल करें

इसके लिए सबसे पहले सिंक में भरे गंदे पानी को किसी बर्तन की मदद से बाहर निकाल लें। अब आधे सिंक में गर्म पानी भरें। फिर प्लंजर को नाले के ऊपर रखें और फिर नाली को खाली करने के लिए ऊपर और नीचे की तरफ ड्रेन करें। कुछ वक्त तक कोशिश करते रहें। इससे कचरा सिंक के पाइप से उतर जाएगा और दूसरे पाइप से निकल जाएगा।

गर्म पानी, सिरका और बेकिंग सोडा यूज करें

इस तरीके को आजमाने से पहले रबर के दस्ताने पहनना बेहतर है। इसके लिए सिंक में जमे पानी (Jammed Pipe) को बाहर निकाल लें। अब एक कप बेकिंग सोडा को नाली में डाल दें। अगर जरूरी हो तो एक स्पातुला का इस्तेमाल करें। एक कप सिरका फिर से नाली में डालें। छेद पर एक स्टॉपर लगाएं ताकि सिरका नाली को बंद कर दे। 5 मिनट तक केमिकल प्रोसेस का इंतजार करें। आखिर में किचन सिंक में गर्म पानी डालें, ताकि ये पता चल सके कि क्या जाम खत्म हो गया है। गर्म पानी और सोडा नाली के पाइप में जो बाधा डालने वाली चीजें जमा हो गयी हैं उनको ढीला कर देंगे। सिरके से होने वाली प्रतिक्रिया की वजह से कीचड़ पाइप में नीचे बह जाएगी।

 

jammed sink,clogged pipe,unclog sink,unclog pipe,simple methods for unclogging sinks and pipes,easy ways to unclog a jammed sink or pipe,unclogging tips for sinks and pipes,diy methods for unclogging sinks and pipes,effective techniques for unclogging a jammed sink or pipe

प्लंबर स्नेक का इस्तेमाल करें

आप अगर ज्यादा प्रोफेशन तरीका आजमाना चाहते हैं तो प्लंबर स्नेक का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये मेटल हैंगर की तरह होता है जिसमें कॉइल वायर लगा होता है। आप पी-टैंप का भी उपयोग कर सकते हैं इसके जरिए सफाई में 15 मिनट से लेकर एक घंटा भी लग सकता है।

लिक्विड क्लीनर्स का इस्तेमाल करें

आमतौर पर लोग अपने घर के पास वाली दुकान से एक लिक्विड ड्रेन क्लीनर खरीद लेते हैं। नाली साफ करने के केमिकल प्रोडक्ट्स काफी कारगर होते हैं। ये एक आसान तरीका है जिसे आप भी अपना सकते हैं। लेकिन अगर आपके घर के पाइप पुराने हैं या घिस गए हैं तो उनको केमिकल्स से नुकसान पहुँच सकता है।

नाली के पाइप को साफ करने की खातिर कोई पाउडर इस्तेमाल करें

पाउडर वाले क्लीनर्स पाइप्स के लिए लिक्विड क्लीनर्स से कम संक्षारक होते हैं। ज्यादातर इन पाउडर्स में सोडियम हाइड्रोक्साइड होता है जो नालियों को जल्दी से साफ कर देता है। जल्दी काम करने की वजह से उसे बहुत ज्यादा समय के लिए बंद नाली में छोड़ने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।

एक वायर हैंगर से ड्रेन स्नेक बनायें

अगर आपके घर में एक प्लम्बर्स स्नेक या ड्रेन स्नेक न हो तो आप खुद उसे बना सकते हैं। करीब-करीब सभी की अलमारी में तार या वायर का हैंगर ज़रूर होता है। आपको ड्रेन स्नेक बनाने के लिए बस उसी की आवश्यकता है। आप चाहें तो वायर हैंगर के ऊपर टेप लपेट सकते हैं ताकि टॉयलेट में खरोंच न लगे।

jammed sink,clogged pipe,unclog sink,unclog pipe,simple methods for unclogging sinks and pipes,easy ways to unclog a jammed sink or pipe,unclogging tips for sinks and pipes,diy methods for unclogging sinks and pipes,effective techniques for unclogging a jammed sink or pipe

हाई-प्रेशर ड्रेन ब्लास्टर

ये यंत्र नाली में से बाधा हटाने के लिए उसमें हवा ब्लास्ट करता है। उसे इस्तेमाल करने के लिए आप उसके एंड को बंद नाली पर रखें और उसे कई बार पंप करें। ऐसा करने से हवा का एक तेज़ झोंका नाली के अंदर जायेगा। जिस दुकान में घर की देखरेख का सामान मिलता है, आप वहां से या ऑनलाइन एक हाई-प्रेशर ड्रेन ब्लास्टर खरीद सकते हैं।

केमिकल पदार्थों को यूज़ करते समय सावधानी से काम करें

केमिकल्स नाली के पाइप (Jammed Pipe) में रूकावट उत्पन्न करने वाली गंदगी, बाल और मैल को घुलाकर उसे साफ करते हैं। इसी वजह से वे आमतौर पर बहुत ज्यादा संक्षारक होते हैं। ये पुराने पाइप्स के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इन प्रोडक्ट्स के साथ बहुत संभालकर काम करना चाहिए नहीं तो आपकी स्किन को चोट पहुँच सकती है। अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए इन चीजों को इस्तेमाल करने से पहले रबर ग्लव्स पहनें।

Tags: clogged pipediy methods for unclogging sinks and pipeseasy ways to unclog a jammed sink or pipeeffective techniques for unclogging a jammed sink or pipejammed sinksimple methods for unclogging sinks and pipesunclog pipeunclog sinkunclogging tips for sinks and pipes
Previous Post

डार्क स्किन वाले इन रंगों में दिखेंगे बेहद खूबसूरत

Next Post

पीले दांतों से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये भी नहीं दिए होंगे: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Ruchi Veera-OP Rajbhar
Main Slider

राजभर पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, बोलीं – खुद साइकिल पर बैठने को तैयार हैं मंत्रीजी

20/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

20/06/2026
CM Yogi visited and worshipped Maa Baglamukhi
Main Slider

सीएम योगी ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन

20/06/2026
mantra jap
धर्म

मंत्र जाप के दौरान न करें ये गलतियां, भुगतना पड़ सकता है बुरा परिणाम

20/06/2026
Next Post
Yellow Teeth

पीले दांतों से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

shot

मुस्लिम धर्म गुरु ‘सूफी बाबा’ की सिर में गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

06/07/2022
1.03 crore people took a holy dip on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा आस्था का महासागर, 1.03 करोड़ ने लगाई डुबकी

15/01/2026
answer key

UPSSSC PET 2022 आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज करे ऑब्जेक्शन

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version