• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टिंग ऑपरेशन: पूर्व सीएम हरीश रावत को नोटिस जारी करने का आदेश

Writer D by Writer D
23/06/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Harish Rawat

Harish Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन 2016 मामले में CBI कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) , पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े उस समय पत्रकार वर्तमान में विधायक उमेश कुमार को अपनी-अपनी आवाजों का नमूना देने का नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। CBI के जांच अधिकारियों की ओर से इस आशय का अनुरोध CBI कोर्ट से किया गया था, जिस पर CBI कोर्ट ने इन चारों की आवाजों के नमूने लेने का आदेश दिया है। इस आदेश पर इन चारों को नोटिस जारी किया जाएगा।

CBI के विशेष न्यायाधीश धर्मेंद्र सिंह अधिकारी की अदालत में इस प्रकरण की सुनवाई 20 जून को हुई थी, जिस पर जांच अधिकारियों द्वारा इस आशय की मांग की गई थी। CBI अधिकारी सियाराम मीणा तथा निरीक्षक एसके वर्मा की ओर से अदालत में आवेदन दिया गया था। इसके माध्यम से हरीश रावत, डॉ. हरक सिंह रावत, उमेश कुमार तथा मदन सिंह बिष्ट की आवाज का नमूना लेने की अनुमति मांगी गई थी। बताया गया कि अदालत ने 8 जून को इन लोगों को नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन अब तक यह नोटिस इन्हें नहीं मिल पाए थे जिसके बाद अदालत ने दोबारा नोटिस जारी करने के साथ प्रबल पैरवी करने का CBI को आदेश दिया। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 4 जुलाई को होनी है।

CBI ने दून शाखा के बजाए एनसीआर में यह मामला दर्ज किया था। सुनवाई के लिए वहां की टीम कोर्ट में उपस्थित हो रही है।

इस प्रकरण में डॉ. हरक सिंह रावत पर अपनी ही सरकार को गिराने के आरोप लगे थे। इस आरोप की गूंज 2016 में राष्ट्रीय स्तर पर हुई थी। इस मामले में उस समय एक मीडिया संस्थान से जुड़े उमेश कुमार (वर्तमान निर्दलीय विधायक) ने हरीश रावत (Harish Rawat) का एक स्टिंग किया था और इसी स्टिंग में यह सामने आया था कि इस मामले में विधायक मदन सिंह बिष्ट भी शामिल रहे। साथ ही डॉ. हरक सिंह रावत का नाम भी आया था। उमेश कुमार ने जो वर्तमान में निर्दलीय विधायक है, ने यह दावा किया था कि हरीश रावत सरकार को बचाने के लिए विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग की जा रही है जिसमें रुपयों के लेने देन का दावा किया था। बाद में इस प्रकरण को जांच के लिए CBI को सौंप दिया गया था।

LIC ने लॉन्च की ‘धन वृद्धि’ बीमा पॉलिसी, जानिए इस प्लान की खासियत

इस संदर्भ में हरीश रावत (Harish Rawat) का कहना है कि जब तक मेरे पांव और मुंह, दोनों चलेंगे, CBI आदि दोस्त मेरे नजदीक रहेंगे ही रहेंगे। हम प्रतिपक्ष हैं, मगर सरकारी एजेंसीज के विरोधी नहीं हैं, सहयोग रहेगा। मैं 1970-71, 72 में स्कूल का प्रबंधक, युवक कांग्रेस का जिला अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख जैसे पदों पर विराजमान हो चुका था। तब से लगभग 40-45 साल किसी न किसी पद को जो सत्ता को प्रभावित कर सकता है उसके निकट रहा। मैंने जो खोना था 2017 से 2022 तक खो चुका हूं। जितना CBI आदि आगे बढ़ेंगे उतना कुहासा जो पैदा किया गया है, जो भ्रम प्रचारित किया गया है, वह छटेगा। भगवान केदार जो करते हैं वह अच्छा ही होता है।

Tags: dehradun newsHarish RawatNational newsUttarakhand News
Previous Post

LIC ने लॉन्च की ‘धन वृद्धि’ बीमा पॉलिसी, जानिए इस प्लान की खासियत

Next Post

राजकीय शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया शुरू, 25 जून शाम तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Rooh Afza Sharbat
Main Slider

गर्मी से राहत देता है ये ड्रिंक, चाहे तो रोजाना करें सेवन

11/05/2026
फैशन/शैली

पतली आईब्रो को बनाना है घना, तो करें इस रस का इस्तेमाल

11/05/2026
Lip Balm
फैशन/शैली

रूखे होठो को सॉफ्ट बनाने के लिए बनाए लिप बाम

11/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
Next Post
Transfer

राजकीय शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया शुरू, 25 जून शाम तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें

kolkata knight riders

केकेआर के खिलाड़ियों ने एक सप्ताह बाद होटल में की एक-दूसरे से मुलाकात

02/09/2020
smriti irani

दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी, कार्यकर्ताओं से की मुलाक़ात

04/09/2021
CM Yogi

एक्सप्रेस-वे एवं हाइवे के किनारे शराब की दुकानें बिल्कुल न हो: मुख्यमंत्री

02/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version