• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काले अंडरआर्म्स करते है शर्मिंदा, तो इन उपायों से मिलेगा छुटकारा

Writer D by Writer D
17/04/2024
in फैशन/शैली
0
Dark Underarms

dark underarms

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुत सी महिलाएं और लड़कियां अंडरआर्म्स के कालेपन और गंदा (Dark Underarms) होने की वजह से स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज नहीं पहन पाती हैं। अंडरआर्म्स का कलर डार्क होने के पीछे कई कारण हो सकते है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहद आसान घरेलू नुस्खे और उपाय जिनकी मदद से आप डार्क अंडरआर्म्स (Dark Underarms) की समस्या से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकती हैं…

अंडरआर्म्स के डार्क (Dark Underarms) होने की वजहें

– कई बार बहुत गर्म वैक्स यूज करने की वजह से
– हेयर रिमूवल क्रीम की वजह से
– कॉस्मेटिक उत्पाद का अधिक इस्तेमाल
– कई बार अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करने की वजह
– बहुत सी महिलाओं में यह दिक्कत हॉर्मोनल डिसबैलेंस की वजह से भी होती है
– बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने की वजह से
– डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल की वजह से भी अंडरआर्म्स का रंग डार्क हो जाता है
– अंडरआर्म्स की ढंग से सफाई न की जाए तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगता है
– मेलेनिन के अधिक उत्पादन से भी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या हो सकती है
– प्रेगनेंसी में भी स्किन का कलर डार्क हो सकता है
– डायबिटीज या उच्च इंसुलिन स्तर भी त्वचा के कालेपन की वजह होती है

अंडरआर्म्स (Dark Underarms) के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय:

– शेव करने से बेहतर है कि आप अंडरआर्म्स (Dark Underarms) के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स‍िंग ही करें। इससे बाल काफी अंदर से निकल जाते हैं और साथ में डेड-सेल्स भी हट जाते हैं, जिससे त्वचा साफ हो जाती है।

– आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन, दही, नींबू और हल्दी का पैक बना लें। इसे रोजाना 15-20 मिनट तक अंडरआर्म्स पर लगाए। कुछ दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

– आलू में विटमिन ए, बी और सी प्रचूर मात्रा में होता है और आलू के इस्तेमाल से आपके अंडरआर्म्स की त्वचा का प्राकृतिक तरीके से ब्लीच हो सकता है। आप चाहें तो प्रतिदिन नहाने से पहले आलू के कुछ टुकड़े काटकर अंडरआर्म्स में रगड़ें। ऐसा करने से कालापन कम होगा। इसके अलावा आप आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर भी अंडरआर्म्स में लगा सकती हैं। इससे भी बेहतर नतीजे मिलेंगे।

– कई बार डियोडोरेंट के अधिक इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स में कालापन आ जाता है। हो सके तो इसका संयमित इस्तेमाल करें और अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए दूसरे घरेलू नुस्खों को अपना सकते है। अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती है।

– चंदन और गुलाब जल के पेस्ट को लगाने से भी अंडरआर्म्स का कालापन कम होता है।

– अंडरआर्म्स (Dark Underarms) की अच्छी तरह से सफाई नहीं की जाए तो डेड स्किन सेल्स जमा होते हैं। जिसकी वजह से अंडरआर्म्स की त्वचा बदरंग, पैची और डार्क हो जाती है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इससे आर्मपिट को स्क्रब करें। इससे अंडरआर्म्स के रोमछिद्र खुलेंगे और बदबू भी दूर होगी। आप बेकिंग सोडा में नारियल तेल को मिलाकर भी मसाज कर सकती है। इस पेस्ट को एक हफ्ते में दो बार लगाएं।

– बेसन एक बेहतरीन स्क्रब है जो स्किन के डेड सेल को हटाकर स्किन टोन को एक समान करने में मदद करता है। दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड स्किन को कंडीशन करने के साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है। बेसन और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे आर्मपिट पर लगाएं। उसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आर्मपिट की रंगत निखरने लगेगी।

– बादाम तेल से आप 5-10 मिनट के लिए अंडर आर्म्स की मालिश कर सकते है। डार्क अंडरआर्म्स में बादाम के तेल के फायदे भी देखे जा सकते हैं। बादाम के तेल में एमोलिएंटगुण होता है, जो स्किन टोन को सुधारने में मदद कर सकते है। यही नहीं, बादाम का तेल त्वचा को स्मूद (चिकना) और जवां बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है।

– अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल अच्छा विकल्प है। टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो कीटाणुओं से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

– अरंडी का तेल भी अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। अरंडी का तेल त्वचा के कालेपन की वजह बनने वाले अशुद्धियों को निकालकर उसे साफ करने में मदद कर सकता है।

– हल्दी को फेस पैक की तरह लगाया जाता है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का कर रंगत को निखार सकता है। अगर डार्क अंडरआर्म्स पर इसका उपयोग लगातार किया जाए, तो कालापन दूर हो सकता।

– जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स और बैक्टीरिया से त्वचा की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं। जैतून का तेल मेलेनिन के उत्पादन को कम कर सकता है, जिससे त्वचा का रंग डार्क होने से बचाया जा सकता है।

– मृत कोशिकाएं भी ब्लैक अंडरआर्म्स का एक कारण बन सकते है। ऐसे में सेब के सिरके में मौजूद अल्फा हाइड्रोक्साइल एसिड त्वचा में जमे हुए मृत कोशिकाओं को हटाकर नई और स्वस्थ स्किन को जन्म दे सकता है। सेब के सिरके में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो सूक्ष्म बैक्टीरिया (जिसकी वजह से कालापन हो सकता) को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं।

Tags: arms beautyarms care tipsDark under armshome remedies to get rid of dark under armsunder arms beauty
Previous Post

नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए आजमाए ये क्यूटिकल ऑयल

Next Post

रामनवमी पर इस मुहूर्त में करें हवन-पूजन, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Brinjal
Main Slider

अरे! बैंगन में कीड़े हैं… खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

30/07/2025
Balushahi
खाना-खजाना

रक्षाबंधन पर बनाएं हलवाई जैसी बालूशाही, फॉलो करें ये टेस्टी रेसिपी

30/07/2025
Fridge
Main Slider

फ्रिज में जम गई है गन्दगी, इन हैक्स से मिनटों में चमक जाएगा आपका रेफ्रीजिरेटर

30/07/2025
Cracked Heels
Main Slider

फटी एड़ियों पर आजमाएं ये ब्यूटी हैक्स, कोमल और सुंदर हो जाएंगे पैर

30/07/2025
Sawan
धर्म

सावन के तीसरे सोमवार पर बरसेगा महादेव का आशीर्वाद, इन शुभ योग में करें पूजा

30/07/2025
Next Post
Havan

रामनवमी पर इस मुहूर्त में करें हवन-पूजन, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar , Mulayam Singh

मुलायम सिंह से मिलने मेदांता पहुंचे नीतीश कुमार

06/09/2022
Gang Rape

10 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूल का चपरासी गिरफ्तार

23/03/2023
मशरूम

मशरूम खाकर बनाएं अच्छी सेहत और रहें बीमारियों से दूर

09/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version