• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा

Writer D by Writer D
28/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
Death Penality

Death Penality

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले की पास्को अदालत ने मासूम के साथ बलात्कार (Rape) और हत्या (Murder) के आरोपी को दोष सिद्ध होने के बाद बुधवार को फांसी की सजा (Death Penalty) सुनायी है।

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मनराज सिंह ने अपने फैसले में कहा “ पुरुषों की उत्पत्ति ही महिलाओं से होती है, दोषी का कृत्य पशुओं से भी ज्यादा निंदनीय है। लड़कियां यदि खुले में नहीं घूम सकतीं तो फिर उनके लिए कौन सा स्थान है, जहां वह घूम सकें। भारतीय संस्कृति में स्त्री धर्म की मूल है, स्त्री के साथ ऐसा अपराध किसी भी धर्म व संस्कृति में मान्य नहीं है। इस अपराधी ने मासूम का बचपन में ही जीवन खत्म कर दिया। इसलिए दोषी को फांसी की सजा सुनाई जाती है। गौरतलब है कि अयाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व आठ वर्षीय मासूम को बिस्कुट दिलाने का लालच देकर खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी कर मुंह दबाकर हत्या कर देने के मामले में विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो ने दोषी युवक गौतम सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। औरैया में दोषी को फांसी (Death Penalty) दिए जाने का ये चौथा मामला है।

मामले की सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता दंड अभिषेक मिश्र, विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र तोमर, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो मृदुल मिश्र व वाली के अधिवक्ता हरिशंकर शर्मा ने इस घटना को क्रूरतम अपराध बताते हुए कोर्ट से मृत्यु दंड  (Death Penalty) दिए जाने की प्रार्थना की थी।

अयाना क्षेत्र के एक गांव से 24 मार्च (शुक्रवार) की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक आठ वर्षीय मासूम लापता हो गयी थी। रोते बिलखते परिजन मासूम को इधर से उधर तलाश कर रहे। रात साढ़े 10 बजे तक मासूम की कोई खोज खबर न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद एसपी चारू निगम अन्य पुलिस अधिकारियों व कई थानों के फोर्स के साथ गांव पहुंचीं। जिसके बाद मासूम को ढूढ़ने के लिए सभी ने तलाश शुरू की। 25 मार्च (शनिवार) की दोपहर करीब साढे तीन बजे घर से छह सौ मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में मासूम का शव मिला। मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गयी थी।

पुलिस ने मामले में कई व्यक्तियों से पूछताछ की और साक्ष्य संकलन व छानबीन के बाद 14 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए आरोपी गौतम सिंह को गिरफ्तार कर उससे कई घंटे तक कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने सब कुछ उगल दिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला किया कि घटना के दिन उसने शराब पी रखी थी तथा बिस्कुट दिलाने का लालच देकर नाबालिग को ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर मुंह दबाकर निर्मम हत्या कर दी।

Tags: Auraiya Newscrime newsdeath penalty
Previous Post

उत्तराखण्ड में देश के प्रथम एरोमा पार्क की स्थापना गौरव की बात: धामी

Next Post

सीएम योगी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

football leauge

15 से अमरोहा जिले में फुटबाल लीग का आयोजन

06/04/2021
Swatantradev

स्वतंत्रदेव ने 87 लाख का चेक मुख्यमंत्री योगी को सौंपा

23/08/2022
केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा : मौर्य

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version