• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उद्यमियों को शानदार बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने में जुटा गीडा

Writer D by Writer D
30/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
GIDA

GIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते छह साल से निवेश के पसंदीदा गंतव्य में शुमार गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में उद्यमियों को कार्य सुगमता के लिए शानदार बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। इस निमित्त करोड़ों रुपये खर्च कर कराए जा रहे विकास कार्यों में करीब बीस करोड़ रुपये और जुड़ने जा रहे हैं। वाह्य क्षेत्र में फोरलेन से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र की आंतरिक रोड कनेक्टिविटी के लिए गीडा प्रशासन ने नए टेंडर निकाले हैं।

फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में गोरखपुर को करीब पौने दो लाख रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से अधिकतर प्रस्ताव गीडा में यूनिट लगाने के लिए हैं। निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी भी गीडा (GIDA) ने शुरू कर दी है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में साढ़े बारह हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके दृष्टिगत गीडा प्रशासन औद्योगिक क्षेत्र के साथ व्यावसायिक क्षेत्र में भी इंफ्रास्ट्रक्चर का संजाल बिछाने में जुटा हुआ है।
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में की कड़ी में पूर्व में बनी सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के साथ नई सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र में करीब 20 करोड़ की लागत से सुदृढ़ की जाएगी रोड कनेक्टिविटी

इस क्रम में गीडा (GIDA) के सेक्टर 13/15 (हर्रैया कानूनगो) में 9 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर चौड़ी सड़क, आरसीसी ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। सेक्टर 15 के रोड नम्बर दो के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण में 4 करोड़ 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर 13 (कालेसर) 18 मीटर चौड़ी सड़क के साथ आरसीसी ड्रेन के निर्माण के लिए 3 करोड़ 38 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसी सेक्टर में एक अन्य सड़क के निर्माण के लिए 1 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च होंगे। जबकि सेक्टर 13 व 15 में अलग अलग सड़कों के चौड़ीकरण व अनुरक्षण कार्य के लिए क्रमशः 33.22 लाख, 30.22 लाख, 26.11 लाख व 87.88 लाख रुपये के टेंडर निकाले जा चुके हैं। इन सभी कार्यों को छह माह की अवधि में पूरा किया जाना है।

मॉनसून में बिजली कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर योगी सरकार

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप उद्यमियों को उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम चल रहा है। करीब सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य (सिविल व इलेक्ट्रिकल) गीडा के अलग-अलग सेक्टर में जारी हैं। 50 करोड़ की लागत के कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही इंटरनल रोड कनेक्टिविटी के लिए करीब 20 करोड़ रुपये के नए कार्यों के टेंडर निकाले गए हैं।

नई भर्ती से भूमि अधिग्रहण से लेकर उद्यमियों को आवंटन तक तेज होगी रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर गीडा (GIDA) प्रशासन लैंड बैंक बढ़ाने में जुटा हुआ है। लैंड बैंक बढ़ाने के लिए भूमि अधिग्रहण और उद्यमियों को भूमि आवंटन के काम में तेजी लाने के लिए गीडा में समूह ख व ग के 34 पदों पर ग आवधिक भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसीलदार, सहायक प्रबंधक, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल आदि कुल 34 पदों के लिए वेतन मद में प्रति माह 2.60 लाख रुपये का खर्च आएगा। पर्याप्त मैनपावर होने से प्रक्रियात्मक कार्यों को रफ्तार मिलेगी।

Tags: Gidagorakhpur newsup news
Previous Post

मॉनसून में बिजली कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर योगी सरकार

Next Post

सीएम धामी ने यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार होने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार होने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

यह भी पढ़ें

कार्वी स्टॉक मामले में ED की कार्रवाई,जब्त किए 700 करोड़ के शेयर

25/09/2021
Jaya Kishori

मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी को मिली जान से मारने की धमकी

22/02/2024
हसीन जहां को मिली हत्या की धमकी

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को हत्या की धमकी , जानें क्या है मामला?

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version