• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार ट्रक ने ली 51 लोगों की जान,

Writer D by Writer D
01/07/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
road accident in kenya

road accident in kenya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैरोबी। केन्या में भीषण सड़क हादसे (Road Accident)  में 51 लोगों की मौत हो गयी। हादसे में कम से कम 36 लोग घायल हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिमी केन्या के लोडियानी में शिपिंग कंटेनर ले जा रही एक लॉरी सड़क से उतर गई और कई वाहनों से जा टकराई। तेज रफ्तार लॉरी ने कई वाहनों को रौंदा। हादसे के बाद कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हादसे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त मिनी बसों और ट्रकों के साथ-साथ कारों और मोटरसाइकिलों के टूटे हुए टुकड़े दिखाई दे रहे हैं।

क्षेत्रीय पुलिस कमांडर टॉम ओडेरा ने पहले हादसे में मरने वालों की संख्या 48 बताई थी। बाद में वाहनों के नीचे तीन और शव मिलने से हादसे में मरने वालों की संख्या 51 पहुंच गयी। इनके अलावा कम से कम 36 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल में कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई गई है।

शिव मंदिर के साधु की हत्या, जाली अवस्था में मिला शव

हादसे के समय वहां मौजूद एक ड्राइवर पीटर ओटीनो ने बताया कि उन्होंने एक तेज गति से आ रहे ट्रेलर को देखा। बकौल पीटर मैंने गाड़ी घुमाई और उसके टक्कर मारने से बच गया। उन्होंने स्वयं बीस शव देखने और कई अन्य शव वाहनों के नीचे दबे होने का दावा किया।

केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि लॉरी ने छह से अधिक वाहनों को टक्कर मारी। साथ ही कई पैदल चल रहे यात्रियों को भी कुचल दिया। मरने वालों में कई युवा और व्यवसायी भी हैं। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि देश उन परिवारों के लिए शोक मना रहा है, जिन्होंने लोंडियानी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

Tags: # world newsinternational Newskenya newsroad accident in kenya
Previous Post

शिव मंदिर के साधु की हत्या, जाली अवस्था में मिला शव

Next Post

जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जनता को सजग रहने की आवश्यकता: नेहा शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
Stress causes memory loss
Main Slider

तनाव बढ़ती उम्र में याददाश्त को पहुंचा सकता है नुकसान

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Next Post
Neha Sharma

जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जनता को सजग रहने की आवश्यकता: नेहा शर्मा

यह भी पढ़ें

Zakir Hussain Hospital

जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, सभी मरीज सुरक्षित

21/04/2021

लगातार दूसरे दिन डीजल के घटे दाम, पेट्रोल के स्थिर

20/09/2020
cm yogi

लक्ष्य पर एकाग्रता, संकल्प पर दृढ़ता व कर्म में निरंतरता ही स्वामी विवेकानंद का संदेशः मुख्यमंत्री

12/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version