• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया पर कहर बनकर टूटी योगी की पुलिस, 126 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

Writer D by Writer D
02/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Property Seized

Property Seized

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने भूमाफिया एलायंस बिल्डर की 126 करोड़ रूपये की प्रापर्टी जब्त (Property Seized) कर ली है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि माफिया के खिलाफ 50 मुकदमे दर्ज कर 216 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। गैंगस्टर एक्ट में उनकी प्रॉपर्टी जब्त (Property Seized) की गई है। अब माफिया की जब्त प्रॉपर्टी नीलाम कराने की तैयारी चल रही है। बरेली पुलिस ने भूमाफिया एलायंस बिल्डर पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उनकी 49 करोड़ 55 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त हो चुकी है। बरेली पुलिस का शिकंजा कसते ही माफिया यूपी छोड़कर फरार हो गए हैं।

एसएसपी बरेली प्रभाकर चौधरी ने बताया कि एक जनवरी से 30 जून तक 50 मुकदमों में 216 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। इसमें गोकशी करने वाले तस्करों के खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज किए गए। 98 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार तस्करों को जेल भेजा गया। लूटपाट करने वाले 12 मुकदमों में 39 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। रंगदारी के मुकदमे में चार रंगबाज बदमाशों को जेल भेजा गया।

अवैध खनन करने वाले माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। हत्या के चार मामलों में 15 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया। मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में तीन मुकदमे दर्ज कर 18 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तार चोरी के एक मुकदमे में तार चोरों को गिरफ्तार कर छह पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई।

श्री चौधरी ने बताया कि एलायंस बिल्डर भू माफिया डी-160 गैंग के लीडर बारादरी में शहदाना कॉलोनी के रहने वाले रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, रेजीडेंसी गार्डन के हनी कुमार भाटिया, जनकपुरी के अरविंदर सिंह, युवराज सिंह और सतवीर सिंह की 44 करोड़ 55 लाख की प्रॉपर्टी जब्त की गई। इसके अलावा फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने भुता में मल्हपुर गांव के रहने वाले नईम की गोकशी के मामले में 55 हजार की प्रॉपर्टी जब्त की। भुता के ही डांडिया नवाजिश अली गांव के रहने वाले साजिद की 12 लाख 40 हजार की गोकशी के मामले में प्रॉपर्टी जब्त (Property Seized) की गई।

बहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सुकटिया याकूबगंज के प्रेमपाल की एक करोड़ दो लाख 50 हजार की प्रॉपर्टी जब्त की। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में ही अलीगंज पुलिस ने सिरौली थाने के धीमर गौटिया गांव के कुंवरपाल की 32 लाख 20 हजार की प्रॉपर्टी जब्त कर उन्हें भूमाफिया घोषित किया है।

Tags: bareilley newscrime newsup news
Previous Post

दुष्कर्म के आरोपी को सात वर्ष का कठोर कारावास

Next Post

प्रेमी की पीट पीट कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

26/06/2026
CM Yogi listened to the problems of 200 people.
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं अधिकारी: मुख्यमंत्री

26/06/2026
champat rai
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा मंदिर ट्रस्ट

26/06/2026
Next Post
Murder

प्रेमी की पीट पीट कर हत्या

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

एमडीयू रोहतक में पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर शोध पीठ की जाएगी स्थापित: सीएम नायाब

15/01/2025
UP Police recruitment

जल्द जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

23/09/2024
Suicide

दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

15/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version