• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए उद्योगों की रोशनी से जगमगाएगा गीडा

Writer D by Writer D
02/07/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
GIDA

GIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उद्योग स्थापना के लिहाज से समृद्ध हो रहा गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Gida) आने वाले समय में नए उद्योगों की रोशनी से जगमगाएगा। निवेशकों को उनकी जरूरत व पसंद के मुताबिक भूखंड उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध गीडा (Gida) प्रशासन 253 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन नए भूखंडों के आवंटन के बाद प्लास्टिक पार्क व गारमेंट पार्क गुलजार हो जाएगा। सामान्य उद्योगों की भी लंबी श्रृंखला तैयार होगी।

कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता और योगी सरकार की प्रोत्साहन पूर्ण, उद्योगपरक पारदर्शी नीतियों से बीते छह साल से गीडा (Gida) भी नोएडा की तरह निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थल बन चुका है। फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गीडा को केंद्र में रखकर गोरखपुर को मिले 1.71 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव इसकी तस्दीक करते हैं। निवेशकों को उनकी जरूरत के आकार के भूखंड मिल सकें इसके लिए गीडा (Gida) प्रशासन मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप लगातार अपना लैंड बैंक भी समृद्ध कर रहा है। साथ ही उद्यमियों को भूखंड देने और उनके भूखंड को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जोड़ने की प्रक्रिया को भी तेजी से बढ़ा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ गीडा जल्द ही प्लास्टिक पार्क, रेडीमेड गारमेंट पार्क समेत अन्य सेक्टर में कुल मिलाकर 253 भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

प्लास्टिक पार्क योजना में आवंटित होंगे 92 भूखंड

गीडा (Gida) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल के मुताबिक नए भूखंड आवंटन प्रक्रिया से प्लास्टिक पार्क परियोजना तेजी से आकार लेती नजर आएगी। सेक्टर 28 स्थित प्लास्टिक पार्क में कुल 218859 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 92 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये भूखंड 594 से 20764 वर्गमीटर तक की साइज के हैं। इनमें 1000 वर्गमीटर तक के 42, 1001 से 4000 वर्गमीटर तक 42, 4001 से 20000 वर्गमीटर तक के 5 तथा 20001 वर्गमीटर से अधिक के 3 प्लॉट के लिए उद्यमी/निवेशक आवेदन कर सकेंगे।

गारमेंट उद्योग के लिए 41 भूखंड

गीडा (Gida)  सेक्टर 26 ( गारमेंट पार्क) में कुल 28340 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नए 41 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये भूखंड 510 से 1000 वर्गमीटर तक के आकार के हैं।

सामान्य उद्योग के लिए 120 भूखंड

गीडा (Gida)  की तरफ से जिन नए भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं, उनमें से 120 सामान्य उद्योग के लिए होंगे। कुल चार सेक्टर में स्थित इन भूखंडों का कुल क्षेत्रफल 479053.83 वर्गमीटर है। उद्यमी व निवेशक सेक्टर 13 में 600 से 42284.20 वर्गमीटर तक के 26, सेक्टर 15 में 759 से 15500 वर्गमीटर तक के 18, सेक्टर 26 में 3996 से 17514 वर्गमीटर तक के 12 तथा सेक्टर 27 में 541 से 62952.70 वर्गमीटर तक के 64 भूखंडों में से अपनी जरूरत के अनुसार आवेदन प्रक्रिया से जुड़ सकते हैं। इन सभी भूखंडों को साइज के आईने में देखें तो 1000 वर्गमीटर तक के 35, 1001 से 4000 वर्गमीटर तक के 64, 4001 से 20000 वर्गमीटर तक के 17 तथा 20001 वर्गमीटर से अधिक के 4 भूखंड उपलब्ध होंगे।

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया वाले अध्यापकों राहत, नहीं होंगे कार्यमुक्त

“मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप गीडा को उत्कृष्ट औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए गीडा को 12500 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला है। अभी तक करीब दो तिहाई का लक्ष्य हासिल हो चुका है। नए भूखंडों के आवंटन से गीडा लक्ष्य से भी आगे की उपलब्धि हासिल करता नजर आएगा। छोटे, मझोले और बड़े, हर निवेशक-उद्यमी की आवश्यकता के अनुरूप भूखंड विकसित किए गए हैं।”
पवन अग्रवाल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा (Gida) 

Tags: GidaGorakhpur Industrial Development Authority (GIDA)gorakhpur newsYogi News
Previous Post

NDA में अजित पवार की एंट्री, बने महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री

Next Post

आरोग्यता के साथ बीमार लोगों के भी स्वास्थ्य का जरिया बनेंगे मिलेट्स

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Next Post
Millets

आरोग्यता के साथ बीमार लोगों के भी स्वास्थ्य का जरिया बनेंगे मिलेट्स

यह भी पढ़ें

यूपी में अभिशाप बन चुका दिमागी बुखार अब सफाए की ओर : योगी

19/10/2021
murder

घर से बुलाकर शराब ठेकेदार की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

07/04/2021
CM Nayab Singh

छोटी सरकारों को मुख्यमंत्री ने दी कई ‘नायाब सौगातें’, 2400 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की

12/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version