• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेहरे से डेड स्किन हटाने में असरदार हैं ये मास्क

Writer D by Writer D
14/02/2026
in फैशन/शैली
0
salt

Salt

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई चाहता है कि वो लंबी उम्र तक जवां नजर आए जिसे बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खों के तौर पर कई कुदरती चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं। इन्हीं में से एक हैं ओट्स जिसका सेवन कई लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए नाश्ते में करते हैं। ओट्स सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा पर जबरदस्त असर दिखाते हुए डेड स्किन सेल्स को रिमूव करते है और त्वचा के दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स को भी मिटाने में मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर ओपन पोर्स हो गए हैं, तो भी आप ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ओट्स से बने कुछ बेहतरीन फेस मास्क (Oats Face Masks) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर अपने चेहरे की सुंदरता को बरकरार रख पाएंगी। आइये जानते हैं ओट्स के इन फेस मास्क (Oats Face Masks) के बारे में…

ओट्स और शहद का फेस मास्क (Oats Face Masks)

मार्केट में कई ओट्स फेस मास्क मिलते हैं। लेकिन आप घर पर ही आसानी से ओट्स फेस मास्क बना सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच ओट्स लें। इसमें बादाम का तेल, आधा केला और आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस तैयार फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। आप सप्ताह में 1-2 बार ओट्स फेस मास्क लगा सकते हैं। ओट्स फेस मास्क सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, ओट्स में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। खासकर, अगर आपकी रूखी और बेजान स्किन है, तो ओट्स फेस मास्क जरूर ट्राई करें।

ओट्स और बादाम का फेस मास्क (Oats Face Masks)

ओट्स और बादाम से आप घर पर फायदेमंद ओट्स फेस पैक बनाकर लगा सकती हैं। इसके लिए 3-4 बादाम और एक बड़ा चम्मच ओट्स लें। इन दोनों ही चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें। अब एक बाउल में निकालें और 2 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए यूं ही सूखने दें। फिर पानी से त्वचा को साफ कर लें। ये पेस्ट मॉइस्चराइजर का काम करता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर बादाम त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होता है। यह डार्क सर्कल की समस्या भी नहीं होने देता है।

ओट्स और गुलाबजल का फेस मास्क (Oats Face Masks) 

गुलाबजल से चेहरा साफ होता है जिसके कारण इसको और ओट्स को मिलाकर बने पैक का इस्तेमाल आप शाम को ऑफिस से घर जाने के बाद कर सकती हैं। इसे चहरे की पूरी टैनिंग हट जाएगा। को इस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स में 1 चम्मच गुलाबजल और 1 चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक से चेहरे की टैनिंग हट जाती है।

ओट्स और नींबू रस का फेस मास्क (Oats Face Masks)

ओपन पोर्स को कम करने के लिए आप ओट्स में नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच ओट्स लें। इन्हें बारीक पीस लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। चेहरे की हल्के हाथों से मालिश करें। 5-10 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। नींबू चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने का काम करता है। इससे त्वचा पर निखार आता है और चेहरे की चमक बढ़ती है। अगर आप सप्ताह में 2-3 बार ओट्स के साथ नींबू के रस का इस्तेमाल करेंगे, ओपन पोर्स को बंद करने में मदद मिल सकती है।

ओट्स और दही का फेस मास्क (Oats Face Masks)

अगर आप स्किन की गंदगी को रिमूव करना चाहती हैं तो दही और ओट्स फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए ओट्स और दही बराबर मात्रा में लें और चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़े दें और बाद में हल्के गर्म पानी से साफ कर दें। चाहें तो चेहरे पर बाद में गुलाब जल भी लगा सकती हैं। यह चेहरे पर निखार के साथ-साथ सारी गंदगी को भी निकाल देगा।

ओट्स और खीरे का फेस मास्क (Oats Face Masks)

इस ओटमील फेस पैक को तैयार करने के लिए दो बड़े चम्मच ओट्स लें और इसे गर्म पानी में पकाएं। आंच से हटाकर एक तरफ रख दें। एक छोटे खीरे को कद्दूकस कर लें और पके हुए ओट्स में कद्दूकस किया हुआ खीरा मिलाएं। इसे एक साथ मिलाएं और इस ओटमील फेस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अपनी उंगलियों से धीरे से मसाज करें और इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद ताजे पानी से धो लें। सप्ताह में दो या तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओट्स और बेसन का फेस मास्क (Oats Face Masks)

ओट्स का इस्तेमाल आप बेसन के साथ भी कर सकते हैं। ओट्स को पीसकर पाउडर बनाएं। अब एक बाउल में 1 चम्मच बेसन, एक चम्मच ओट्स पाउडर और आधा छोटा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें। आपकी त्वचा साफ और स्मूद महसूस होगी। बेसन का इस्तेमाल स्किन केयर में वर्षों से किया जा रहा है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है। त्वचा को साफ करता है। इसे फेस पैक को लगाने से स्किन टैन की समस्या भी कम होती है।

Tags: benefits of oats for dead skin removaldiy oat scrub for dead skin cellsdiy oats mask for skin exfoliationexfoliating face mask recipe with oatshomemade face mask for dead skinhomemade skincare with oatsnatural remedy to remove dead skin with oatsoatmeal face mask for smooth skinoats face mask for dead skin removalrevitalize your skin with oats face mask
Previous Post

इन चीजों के सेवन से कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Next Post

डार्क स्किन के लिए चुने लिपस्टिक ये शेड्स, दिखेंगी गॉर्जियस

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Pineapple
फैशन/शैली

शरीर में इस कमी को पूरा करता है अनानास, जानिए और फायदे

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Diabetes
फैशन/शैली

कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज, बस करें ये काम

15/05/2026
Jamun will give you glowing skin
Main Slider

स्किन की कई परेशानियों का इलाज है जामुन, ऐसे करें इस्तेमाल

15/05/2026
Next Post
Lipstick

डार्क स्किन के लिए चुने लिपस्टिक ये शेड्स, दिखेंगी गॉर्जियस

यह भी पढ़ें

इंजेक्शन लगाते ही युवक की  मौत

इंजेक्शन लगवाते ही युवक की हुई तड़प-तड़प कर मौत, मचा हड़कंप

18/08/2021

नए स्टाइल से बनाएं सब्जी, स्वाद ऐसा की पेट भर जाएगा मन नहीं

13/01/2026
CM Yogi

दुनिया में भारत को कोसने वाले, लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं: सीएम योगी

12/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version