• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं: अखिलेश

Writer D by Writer D
11/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बरसात के दौरान सड़कों के धंसने और जलभराव घटनाओ का हवाला देते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रत्येक स्तर पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि जनता बरसात और विद्युत संकट से बेहाल है। राजधानी लखनऊ में बारिश के कारण इतनी सड़कें आज तक नहीं धंसी जितनी इस बार धंसी हैं। बरसात में प्रदेश में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की मौतें हो गई। दर्जनों मकान गिर गए। काफी जनधन की हानि हुई है।गाजियाबाद की कालोनियों में 12 फिट तक पानी भर गया है। कई अस्पतालों में वार्डो के अंदर तक पानी भर गया है। लखनऊ में कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। विज्ञापनों में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे किए गए पर असलियत में सिर्फ कमीशनबाजी हुई। नतीजतन बरसात में कितने ही दुपहिया-चारपहिया वाहन सवार गड्ढ़ों में गिर गए।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि इस बरसात ने किसानों को बुरी तरह तबाह किया है। बड़े पैमाने पर फसलें बरबाद हो गई है। पशुओं को चारा भी नसीब नहीं हो रहा है। पशुओं की बीमारी का उपचार नहीं हो रहा है। प्रदेश में बरसात में बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ जाने से अस्पतालों में बीमार लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है।

भाजपाराज में अस्पतालों की स्थिति इतनी बद्त्तर हो गई है कि रोगियों को न तो दवा मिल रही है और न ही इलाज। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी के चलते जांच और इलाज की भारी किल्लत है। आयुष्मान कार्ड का होहल्ला बहुत है पर बहुत से अस्पतालों में उसकी अनदेखी हो रही है। कैशलेस इलाज के नाम पर तो सरकारी कर्मचारी शिक्षक मारे-मारे घूम रहे हैं। निजी अस्पतालों में लूट मची है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने विद्युत संकट तो स्वयं आमंत्रित किया है। पहले पांच साल सिर्फ जुमलेबाजी में बिताकर भाजपा दूसरे कार्यकाल के सवा साल में भी एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं कर सकी है। समाजवादी सरकार में जो विद्युत संयंत्र लगाए गए थे उससे विद्युत उत्पादन दुगना हो गया था लेकिन भाजपा ने तो जैसे तय कर लिया है कि वह राज्य को पूरी तरह तहस-नहस करके ही दम लेगी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

टैंकर और आटो की भिड़ंत में 12 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Next Post

मां बेटी की करंट लगने से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi inaugurated the Gorakhpur Book Festival
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में करें अपने समय का निवेश

01/11/2025
Nitish Kumar
Main Slider

बिहार का मान बढ़ा! नीतीश कुमार का भावुक संदेश वायरल

01/11/2025
CM Yogi addresses grievances of 200 people at Janata Darshan
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

01/11/2025
Savin Bansal
राजनीति

DM सविन बंसल ने 4 वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

31/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में ‘साहित्यिक महाकुंभ’ का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

31/10/2025
Next Post
Electrocution

मां बेटी की करंट लगने से मौत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

10/10/2022
Thug Arrested

चार साल में ‘पैसा डबल’ का झांसा देकर 300 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

28/08/2022
CM Yogi

आज कोई भी माफिया और अपराधी कानून से खिलवाड़ नहीं कर सकता: सीएम योगी

29/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version