• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्साह और उमंग के साथ प्रदेशवासी बनें पौधरोपण महाभियान हिस्सा: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
12/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों, नगर पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों, नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष व सदस्य, नगर निगम के महापौर व पार्षद गणों के साथ-साथ विधायकों व सांसदों से वेबिनार के माध्यम से संवाद कर वृहद पौधरोपण 2023 की तैयारियों की जानकारी ली और सभी की सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। वेबिनार के माध्यम से हुए इस संवाद कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों , जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौर गणों व सांसद व विधायक गणों ने अपने-अपने क्षेत्र में वृहद पौधरोपण की कार्ययोजना व तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि भारतीय मनीषा ने प्राचीन काल से ही इस बात को माना है कि धरती हमारी माता है और हम सब इसके पुत्र हैं। इसके पीछे यह भाव है कि हम धरती की रक्षा करेंगे तो धरती माता भी हमारी रक्षा के लिए उसी तत्परता के साथ हमें तैयार करेंगी और स्वयं भी तैयार रहेंगी। हमारी परंपरा वृक्षों में देवदर्शन की है। यह प्रकृति प्रेम का ही प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता में लेते हुए विगत छह वर्ष में 135 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का कार्य किया है। यह व्यापक पौधरोपण वृहद जनसहयोग से ही संभव हो सका है। यह संतोष की बात है कि इनमें से 80% पौधे वर्तमान में जीवित हैं।

हाल के दशकों में हमने पर्यावरणीय अवनयन के कारण प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि को देखा है। आज अतिवृष्टि, अनावृष्टि और तेज गर्मी जलवायु परिवर्तन के संकेत देती है। विगत वर्ष अक्टूबर में हम सबने असमय बाढ़ की स्थिति देखी थी, यह चिंताजनक थी। इस वर्ष हिमाचल और उत्तराखंड की परिस्थिति से हम परिचित हैं। किंतु अब भी सुधार की गुंजाइश है। प्रकृति हमें सुधार का अवसर देती है। यह पौधारोपण कार्यक्रम एक ऐसा ही अवसर है। हम सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए।

व्यापक जनसहयोग से प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र में सतत वृद्धि हो रही है। हमारा लक्ष्य प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को वर्तमान के 9% से बढ़ाकर 2026-27 तक 15% तक ले जाने का है। इस लक्ष्य के अनुरूप में अगले 05 वर्ष में 175 करोड़ पौधे लगाने और संरक्षित करने होंगे। इस लक्ष्य के अनुरूप सभी को प्रयास करना होगा। इसके लिए ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ के संदेश से को जन-जन को जोड़ने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मनरेगा के तहत पौधरोपण (Plantation) को प्रोत्साहित करते हुए ‘मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन’ मुख्यमंत्री फलोद्यान और मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी तथा वन विभाग की सामाजिक वानिकी योजना के रूप में किसान और पर्यावरण के हित में अत्यंत उपयोगी प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना अंतर्गत मनरेगा के लाभार्थी यदि अपनी भूमि पर पौधे लगाकर उनका संरक्षण करता है तो उसे वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा रहा है। अपने क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों को लाभान्वित कराएं। इससे पौधरोपण भी होगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि इस वर्ष वृहद पौधारोपण अभियान में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत, 22 जुलाई को हम सब मिलकर 30 करोड़ पौधे लगाएंगे जबकि स्वतंत्रता दिवस के दिन 05 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। यह महाभियान बिना जनसहयोग के सफल नहीं हो सकता। सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में आम जन को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि  यह चुपचाप करने वाला कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पूरे उत्साह और उमंग के साथ पौधरोपण किया जाए। पौधरोपण को जनांदोलन बनाएं। हर ग्राम पंचायत/शहरी वार्ड 01-01 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखें।  नगर पंचायत में 05 हजार, नगर पालिका परिषद में 10 हजार, नगर निगम ने 5-10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य हो। सांसद/विधायक सहित हर जनप्रतिनिधि इसका सहभागी बने।

ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर निगमों के महापौर अपने सदस्यों/पार्षदों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर लें। कहाँ पौधारोपण होना है, कौन सा पौधा लगाना है, सब तय कर लें।

उन्होंने कहा कि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही उसका संरक्षण। ऐसे में पौधारोपण के साथ टी-गार्ड भी लगाएं। यह सुनिश्चित करें कि किस पौधे की देखभाल कौन करेगा-कैसे करेगा। यह हम सभी के भविष्य के लिए है। अतः हम सभी को पूरी गंभीरता के साथ एकजुट होकर काम करना होगा। हर पौधा जियो टैग हो। सेल्फी लें और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आह्वान पर प्रदेश में बड़ी संख्या में अमृत सरोवर निर्मित किये गए हैं। वर्षा जल संचयन का यह प्रयास आपके क्षेत्र में निम्न भूगर्भीय जल स्तर के बेहतर होने और खारे पानी की समस्या का समाधान बनेगा। पौधरोपण के लिये यह सरोवर उपयुक्त स्थान हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सहजन का पौधा लगाने को दिया जाए। क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और नगरीय निकाय अपनी सड़कों के किनारे-किनारे व डिवाइडर पर पौधे लगाए सकते हैं। नदियों के किनारे भी उपयुक्त स्थान पर पौधे लगाए जाने चाहिए। पौधरोपण के लिए स्थान चिन्हित करते हुए हर जगह के लिए थीम भी तय करें। जैसे कहीं छायादार वृक्ष हों, कहीं फलदार तो कहीं इमारती लकड़ी वाले तो कहीं औषधीय पौधे लगाएं।

यात्रा में सुविधा के साथ अब सुकून का भी ध्यान रखेगा परिवहन निगम

उन्होंने कहा कि  पाकड़ का वृक्ष बहुत छायादार होता है। भीषण गर्मी में यह किसी एयरकंडीशनर से कम नहीं होता। इसे निराश्रित गो-आश्रय स्थलों पर लगाया जाना चाहिए।

पौधारोपण कार्यक्रम की सफलता के लिए अच्छा होगा कि हम जनसहभागिता सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ लोग रहते हैं, अगर एक व्यक्ति एक पौधा भी लगायेगा तो हम 25 करोड़ पौधे प्रदेश में लगा सकते हैं। 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हमारे लिए कठिन नहीं है।

उत्तर प्रदेश के वृहद पौधारोपण कार्यक्रम को दुनिया सराहती है। 2022 में जब हमने 22 करोड़ का पौधा लगाये थे, तब उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति भी भारत में आये थे। उनके लिए इतना पौधरोपण आश्चर्यजनक था। तब प्रधानमंत्री जी ने उन्हें बताया कि उत्तर प्रदेश की आबादी ही इससे ज्यादा है।

कृषि वानिकी आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने की नीति के अच्छे परिणाम मिले हैं। यह किसानों की आय को बढ़ाने में सहायक तो है ही नवीन रोजगार सृजन में भी सहायक होगा। इस संबंध में आवश्यक प्रयास तेज किये जाने चाहिए।

Tags: Lucknow NewsPlantationyogi meeting
Previous Post

Ground Breaking Ceremony: 53,513 करोड़ से लगेंगे उद्योग, बरसेंगे रोजगार, 1,103 MoU साइन

Next Post

उलझनों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाती हैं पुस्तकें: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post
CM Dhami

उलझनों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाती हैं पुस्तकें: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

37 Naxalites surrender in Dantewada

दंतेवाड़ा में 37 सक्रिय नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख का था इनाम

30/11/2025
Akhilesh Yadav

यूपी को ‘योगी’ नहीं ‘योग्य’ सरकार चाहिए : अखिलेश

17/10/2021
chicken korma

इफ्तारी में बनाएं चिकन कोरमा, नोट करें रेसिपी

28/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version