• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शावको की मौत सफारी प्रशासन की लापरवाही का नतीजा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
13/07/2023
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। इटावा लायन सफारी (Etawah Lion Safari) में तीन शावको की मौत से खिन्न समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सफारी प्रबंधन को कठघरे में खड़ा करते हुये कहा कि शावकों की मौत सफारी प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है और ऐसे अनुभवहीन और अदक्ष नेतृत्व को बदले जाने की जरूरत है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार शाम ट्वीट किया “ इटावा लॉयन सफ़ारी में तीन शावकों की दुखद मौत की ज़िम्मेदारी तत्काल निर्धारित हो।अनुभवहीन-अदक्ष नेतृत्व को बदला जाए क्योंकि गर्भवस्था की पूर्वसूचना के बाद भी देखरेख में लापरवाही बरती गयी। न तो प्रक्रिया का पालन किया गया, न आईवीआरआई बरेली व सीजेडए को बताकर पोस्टमार्टम व अंतिम क्रिया हुई।”

सपा प्रमुख ने उस समय ट्वीट किया जब सफारी प्रबंधन सफारी में तीन शावको की मौत को छुपाने में जुटा हुआ था। इटावा सफारी पार्क में छह जुलाई को दोपहर एक बजकर 53 पर सोना नामक शेरनी ने पहली दफा एक शावक को जन्म दिया जिसके बाद करीब 77 घंटे तक शेरनी बच्चों को जन्म देती रही है इसी कड़ी में पांच बच्चों का जन्म हुआ लेकिन इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई ।

सफारी प्रबंधन ने हालांकि तीन शावकों की मौत की पुष्टि नहीं की है जबकि पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज गुप्ता इस बात की तस्दीक की कि उन्होंने इटावा सफारी पार्क में 3 शावको का पोस्टमार्टम कराया है।

सफारी सूत्र बताते हैं कि इटावा सफारी पार्क की नई निदेशक श्रीमती दीक्षा भंडारी ने चार जुलाई को पदभार ग्रहण किया और वह सात जुलाई को अवकाश पर चली गई हैं जो 13 जुलाई तक अवकाश पर है।

सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विश्व प्रसिद्ध लायन सफारी (Etawah Lion Safari) की स्थापना करवाई है लेकिन वन और सफारी अधिकारी जानबूझकर के सफारी को बर्बाद करने पर अमादा है, तीन शावकों की मौत को छुपाना बड़ा गंभीर अपराध बनता है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे ने कहा कि दो शावक तो मृत ही पैदा हुए थे। दो काफी कमजोर थे। उनमें से भी एक को बचा लिया गया है। सबसे पहला शावक भी स्वस्थ है। डॉक्टरों की निगरानी में लगातार पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी गई। हमारी पहली कोशिश ये है कि शेरनी स्वस्थ रहे और बचे हुए दोनों शावक भी। उसके बाद जो इतनी लंबी प्रसव प्रक्रिया चली, उसके बारे में अध्ययन हो, तभी आगे कुछ कहा जा सकता है।

Tags: akhilesh yadavetawah lion safariEtawah newsup news
Previous Post

कूड़ा रखने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल

Next Post

आखिर क्यों नदियां बनती हैं खलनायिकाएं?

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
Yamuna

आखिर क्यों नदियां बनती हैं खलनायिकाएं?

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड विस सत्र : बेटी के समर्थन में हरीश रावत ने रखा एक घंटे का मौन

29/03/2022
Savin Bansal

राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता

30/04/2026
Surya Grahan

इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, नोट करे लें सूतक समय

12/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version