• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिलाधिकारी और एसएसपी आपदा राहत बचाव कार्यों में लीड लेकर फील्ड में उतरें : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
12/07/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आपदा के समय जिलाधिकारी और एसएसपी को राहत और बचाव कार्यों में लीड लेकर फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी विभाग के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य का निर्वहन करना होगा। आपदा की चुनौतियों का सामना आपसी समन्वय और सहयोग से किया जाएग। उन्होंने कहा कि शहरों के ड्रेनेज और फ्लड मैनेजमेंट के प्रभावी व दीर्घकालिक प्लान तैयार किए जाएं।

बुधवार शाम सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने शासन के उच्चाधिकारियों के साथ आयुक्तों और जिलाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों में आपदा की स्थिति तथा राहत व बचाव कार्यों की जनपदवार समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी स्थिति नियंत्रण में है, किन्तु चुनौती बनी हुई है। इसके लिये हर समय अलर्ट और एक्टिव मोड में रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी जिलाधिकारियों से नदियों के जलस्तर, लैंडस्लाइड, बन्द सड़कों, जानमाल की क्षति, मुआवजा वितरण आदि की गहनता से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजमार्गों के साथ ग्रामीण सड़कों को खोलने की सुचारू व्यवस्था की जाए। आवश्यक उपकरणों की प्रभावित स्थलों पर व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जिलाधिकारियों से जनपदों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित चिकित्सालयों में डॉक्टरो, पैरामेडिकल स्टॉफ की रोटेशन के आधार पर व्यवस्था के साथ पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की व्यवस्था तथा खाद्यान्न आपूर्ति बनाए रखने पर ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि वर्षा काल के दौरान हमें हर साल आपदा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों से ऐसे कठिन समय में लोगों की सहायता के लिए उनके साथ खड़े होने की अपेक्षा करते हुए जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राहत व बचाव कार्यों में लीड लेकर फिल्ड में उतरने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में सभी विभाग टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करें और इसे अपनी जिम्मेदारी समझें। यह समय पीड़ितों के साथ खड़े होने का है। आपसी समन्वय और सहयोग से ही हम आपदा की चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से कर पायेंगे। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार सहित अन्य मैदानी जनपदों के ड्रेनेज और फ्लड मैनेजमेंट की प्रभावी दीर्घकालीन योजना बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने चारधाम एवं कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग यात्रा से सुरक्षित लौटें, उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। सड़क बंद होने की स्थिति में यात्री के आवास आदि की सन्तोषजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आगामी तीन दिन कांवड़ यात्रा के दृष्टि से भी चुनौतीपूर्ण रहेंगे। इसके लिए भी यातायात, पार्किंग, आवास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

हरिद्वार: अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने भरा गंगा जल

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष भौगोलिक दृष्टि से आपदा बदलाव स्वरूप को ध्यान में रखकर कार्य योजना तैयार करने पर ध्यान दिया जाए। आपदा राहत कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जायेगी। सभी जिलाधिकारियों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप धनराशि उपलब्ध करायी गई है। आगे भी जरूरत के दृष्टिगत धनराशि की व्यवस्था की जायेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जिलाधिकारियों से स्कूल भवनों की आवश्यक मरम्मत के भी निर्देश दिए। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को पृथक से धनराशि उपलब्ध करायी गई है। मुख्यमंत्री ने जल भराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी की भी कारगर योजना बनाने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा की ओर से प्रदेश में आपदा से उत्पन्न स्थित तथा राहत व बचाव कार्यों की जानकारी दी गई।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

40 से अधिक जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका

Next Post

जनता को योजनाओं की घोषणा कर बरगला रही भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Dhami government's gift on Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

19/08/2026
CP Radhakrishnan
Main Slider

विकास और संरक्षण विरोधी नहीं, दोनों साथ चल सकते हैं: उपराष्ट्रपति

19/08/2026
Next Post
UP Assembly By-election

जनता को योजनाओं की घोषणा कर बरगला रही भाजपा: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

chanakya niti

ऐसे गुण वाले लोगों के पास कभी दरिद्रता नहीं आती, आप भी जान लीजिए

07/10/2021
Tulsi

कार्तिक महीने में जरूर करना चाहिए यह काम, भगवान विष्णु की मिलती है विशेष कृपा

24/10/2021
Hamas

Israel-Hamas Conflict: हमास ने रिहा किए दो अमेरिकी बंधक, क़तर ने की मध्यस्थता

21/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version