• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करियर काउंसलर बनने की है चाहत, तो जानिए कितनी करनी पड़ती है पढ़ाई

Writer D by Writer D
13/07/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
Career Counselor

Career Counselor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पढ़ाई को लेकर उलझन हो या करियर में कौन सी राह चुने, ऐसे तमाम सवालों के जवाब इन मामलों के एक्सपर्ट कहे जाने वाले करियर काउंसलर (Career Counselor) से मिलते हैं. एक करियर काउंसलर निजी तौर और स्टूडेंट्स के समूह को गाइड करता है. जॉब कैसे ढूंढी जाए, उसके लिए कौन सी स्किल डेवलप की जानी चाहिए, जॉब स्ट्रेस को कैसे दूर करें और करियर में बदलाव के लिए कौन-कौन से कदम उठाएं, यह बताने की जिम्मेदारी एक करियर काउंसलर (Career Counselor) की होती है.

दूसरी प्रोफाइल्स की तरह करियर काउंसलिंग भी एक अलग तरह का क्षेत्र है जहां एक्सपर्ट स्टूडेंट्स को बेहतर भविष्य के लिए रास्ता दिखाते हैं. अगर आप भी करियर काउंसलर बनना चाहते हैं तो जानिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है.

कैसे बनें करियर (Career Counselor)?

एक करियर काउंसलर (Career Counselor) बनने के लिए 12वीं के बाद सोशल साइंस, सायकोलॉजी, ह्यूमन सर्विसेस या बिहेवियरल साइंस में ग्रेजुएशन अनिवार्य है. यह कैंडिडेट में ह्यूमन डेवलपमेंट, काउंसलिंग स्किल्स और करियर डेवलपमेंट की नींव रखता है. इन विषयों में पीजी करने के बाद काउंसलिंग से जुड़े कई एग्जाम दिए जा सकते हैं. जैसे- नेशनल काउंसलर एग्जामिनेशन, नेशनल क्लीनिकल मेंटल हेल्थ काउंसलिंग एग्जाम. ये परीक्षा स्टूडेंट्स की सोच और उनके नजरिए को समझने की स्किल को बढ़ाने का काम करती हैं.

इन कोर्स के बाद करियर काउंसलर में कुछ स्किल का होना भी जरूरी है. शिक्षा के क्षेत्र की गहराई जानकारी, सामने वाले शख्स की बात को समझकर उसे दिशा बताने का हुनर और करियर को प्लान करने की सलाह देने का काम भी एक काउंसलर को बखूबी आना चाहिए.

ऐसे कैंडिडेट खुद को करियर काउंसलर, करियर काउंसलर एजुकेटर, करियर सर्विसेज प्रोफाइडर और करियर डेवलपमेंट फैसिलिटेटर के तौर पर काम कर सकते हैं.

सैलरी

एक बेहतर काउंसलर (Career Counselor) बनने के लिए पढ़ाई के बाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में काउंसलर के तौर पर नौकरी शुरू कर सकते हैं और 30 से 40 हजार रुपए महीने कमा सकते हैं. अनुभव और जानकारी के आधार पर सैलरी में इजाफा होता है. जितने बड़े संस्थान से जुड़ते हैं सैलरी का दायरा भी बढ़ता है.

इन स्किल्स का होना जरूरी

कैंडिडेट को समझने की क्षमता: एक करियर काउंसलर में स्टूडेंट्स को समझने और उनकी समस्याओं को हल करने की क्षमता अनिवार्य तौर पर होनी चाहिए. तभी वो बेहतर काउंसलर साबित हो सकते हैं.

धैर्य भी अनिवार्य शर्त: किसी को अपनी बात कहने में अधिक समय लग सकता है. ऐसे में उनकी बात को धैर्य के साथ सुनना भी एक स्किल है.

7th Rojgar Mela: 70 हजार से अधिक युवाओं को पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

जजमेंटल न हों: एक काउंसलर को कभी भी जजमेंटल नहीं होना चाहिए. उसमें हर स्थिति को समझने और उसका समाधान निकालने की क्षमता होनी चाहिए.

सवालों का जवाब देने में दिलचस्पी: अगर किसी काउंसलर में कैंडिडेट के सवालों का जवाब देने में दिलचस्पी नहीं है तो यह आदत उसके करियर में सबसे बड़ी बाधा साबित हो सकती है.

Tags: Career Counselorcourses after 12thjobs after 12th
Previous Post

7th Rojgar Mela: 70 हजार से अधिक युवाओं को पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

Next Post

इस सरकारी विभाग में होती है 10-12वीं पास की सबसे अधिक भर्तियां, बिना परीक्षा होता है चयन

Writer D

Writer D

Related Posts

Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
IPS
Main Slider

प्रदेश के 29 PPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, बनेंगे IPS

25/05/2026
Today is the thirteenth day of Prateek Yadav's death.
Main Slider

प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, कार्ड में अपर्णा-अखिलेश समेत पूरे परिवार का नाम शामिल

25/05/2026
Next Post
Assistant Loco Pilot

इस सरकारी विभाग में होती है 10-12वीं पास की सबसे अधिक भर्तियां, बिना परीक्षा होता है चयन

यह भी पढ़ें

president farmer protest

राष्‍ट्रपति कोविंद से मिलेंगे विपक्ष के नेता, किसान आंदोलन के मुद्दे पर होगी चर्चा

09/12/2020
Chardham Yatra

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 18 लाख पार, मई तक फुल

02/05/2024
Manish Sisodia

Liquor Policy: अब ED करेगी मनीष सिसोदिया से पूछताछ, आज तिहाड़ जेल पहुंचेगी टीम

07/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version