• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का योगी करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Writer D by Writer D
14/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला प्रशासन ने आज बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बाढ़ पीडि़तों से राहत शिविर में मुलाकात करेंगे।

जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर एक बजे सहारनपुर आ रहे है। मुख्यमंत्री सहारनपुर में बाढ प्रभावित और जल भराव की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ-साथ राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे। वह करीब दो घंटे नगर में रूकेंगे।

जिलाधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री (CM Yogi) हवाई जहाज से एक बजकर 20 मिनट पर सरसावा हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से हैलीकाप्टर से वह पुलिस लाइन पहुंचेगे। मुख्यमंत्री सरसावा से सहारनपुर आने-जाने के दौरान जल भराव और बाढ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। पुलिस लाइन से वह जैन कालेज में बने बाढ प्रभावितों के लिए बनाए गए शिविर में जाएंगे। जहां वह शिविरार्थियोें से बातचीत कर नुकसान का जायजा लेंगे और वहां की व्यवस्था देखेंगे। इस शिविर में करीब 110 लोग रूके हुए है।

मेयर डा. अजय सिंह के मुताबिक सहारनपुर नगर में पांवधोई नदी और ढमोला नदी में आई बाढ से नगर की 13-14 कालोनियों मे जल भराव हो गया था। वहां से ढाई हजार लोगों को निकालकर 13 शिविरों में रखा गया। बृहस्पतिवार को स्थिति कुछ सामान्य होने पर कुछ लोग शिविरों से अपने घरों को लौट गए।

जिले में पांच दिनों की भारी बारिश के दौरान करीब पांच-छह लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई और नागल क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला सरला देवी का कच्चा मकान जमींदोज हो गया और मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई थी। बंहेट क्षेत्र में जल भराव से हजारों किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। यमुना नदी के किनारे के कई गांवों में भी जल भराव रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सहारनपुर के कांवड मार्गों का भी अवलोकन करेंगे। वह पुलिस लाइन में जन प्रतिनिधियों और पुलिस-प्रशासिनक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद करीब तीन बजे हैलीकाप्टर से सरसावा और वहां से हवाई जहाज से लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा के कडे बंदोबस्त रहेंगे। प्रशासिनक अफसर आज पूरे दिन उनके दौरे की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहे।

Tags: Saharanpur newsYogi News
Previous Post

पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

Next Post

POCSO के दोषी को 12 वर्ष का कारावास

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Imprisonment

POCSO के दोषी को 12 वर्ष का कारावास

यह भी पढ़ें

Al Zawahiri

अलकायदा सरगना अल जवाहिरी अमेरिकी ड्रोन स्ट्राइक में ढेर, बाइडेन बोले- पूरा इंसाफ

02/08/2022
Gangubai Kathiawadi-janhvi kapoor

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का टीजर देखकर इंप्रेस हुई जाह्नवी कपूर, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

27/02/2021
Bribe

3 लाख रुपये रिश्वत लेने पर इंजीनियर को सीबीआई ने पकड़ा

17/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version