• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडो-यूएस की स्किल और स्केल मिल जाएं तो दुनिया को मिलेंगे बेहतरीन परिणाम: सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार और कैलिफोर्निया के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के स्टेनफोर्ड बायर्स सेंटर फॉर बॉयोडिजाइन के मध्य साझेदारी हुई है। इसके तहत स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई और गौतमबुद्धनगर की जीआईएमएस के साथ मिलकर काम करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज स्टेनफोर्ड बॉयो डिजाइन की टीम उत्तर प्रदेश की दो प्रतिष्ठित संस्थाओं लखनऊ की एसजीपीजीआई और गौतमबुद्धनगर की जीआईएमएस के साथ पार्टनरशिप करने के लिए यहां आई है। इस पार्टनरशिप के लिए हमारी टीम तैयार है। हम हर सहयोग करेंगे। हमारे पास पोटेन्शियल है। बाजार में प्रस्तुत करने के लिए जो आइडिया होने चाहिए वह मौजूद है। केवल स्किल की जरूरत है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा आप यूएस से आए हैं। वहां स्टार्ट अप के लिए अच्छा माहौल है। पिछले नौ वर्षों में भारत में स्टार्ट अप का माहौल बना है। भारत ने दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश ने भी कोविड के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। देश में न्यूनतम मृत्य दर प्रदेश में थी, उत्तर प्रदेश का प्रबंधन एक उदाहरण रहा है।

सीएम योगी ने किया आम महोत्सव का उद्घाटन, बोले- यूरोप कर रहा यूपी के आम का इंतजार

कोविड के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का प्रबंधन दुनिया के सामने एक मॉडल बना। 220 करोड़ मुफ्त कोविड वैक्सीन, दुनिया में सबसे कम मृत्य दर भारत की थी। कोविड के दौरान यूएस में हुई कुल मौतों से आधे से भी कम भारत में थी। यह भारत का प्रबंधन था। कोविड में हमने वर्चुअल आईसीयू संचालित किए। एसजीपीजीआई की टीम प्रदेश में भ्रमण करती थी।

उत्तर प्रदेश में इंसेफलाइटिस से कभी हजारों मौत होती थी, लेकिन पिछले छह वर्ष में हम उसे शून्य स्तर पर लाने में सफल हुए हैं। हमारे साथ यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ ने सहयोग किया लेकिन वह हमारे साथ पार्टनरशिप में थे। काम हमारी टीम करती थी। आपका यहां पार्टनरशिप कार्यक्रम हो रहा है।

Tags: cm yogiLucknow Newsstanford universityup news
Previous Post

सीएम योगी ने किया आम महोत्सव का उद्घाटन, बोले- यूरोप कर रहा यूपी के आम का इंतजार

Next Post

नगर विकास मंत्री ने स्वयं नाली की सफाई कर की नगर सफाई महाभियान की शुरूआत

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने स्वयं नाली की सफाई कर की नगर सफाई महाभियान की शुरूआत

यह भी पढ़ें

SEBI

अमेजन को झटका, सेबी ने रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप के सौदे को दी मंजूरी

21/01/2021
Savarkar's grandson warns Rahul Gandhi of FIR

‘माफी मांग लें, नहीं तो…’, राहुल गांधी को सावरकर के पोते ने दी ये चेतावनी

28/03/2023
Prakashi Tomar

शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में भर्ती

25/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version