• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑयली बालों की समस्या, तो इस्तेमाल करें ये कंडीशनर

Writer D by Writer D
31/01/2026
in फैशन/शैली
0
Hair

Hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बालों (Hair) की देखभाल करने के तरीकों में शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना भी शामिल हैं। कंडीशनर बालों की सफाई करते हुए उन्हें नर्म और मुलायम बनाने का काम करता हैं। लेकिन बात जब ऑयली हेयर की हो तो महिलाएं संकोच करने लगती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर वह कंडीशनर का इस्तेमाल करेंगी तो इससे उनके बाल जल्द ही ऑयली व चिपचिपे नजर आएंगे। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। आपको बाजार में मौजूद प्रोडक्ट्स पर भरोसा नहीं हैं, तो आप कुछ चीजों की मदद से घर पर ही कंडीशनर बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऑयली बालों के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू हेयर कंडीशनर जिनके इस्तेमाल से आप ऑयली बालों (Oily Hair) की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। आइये जानें इनके बारे में…

अंडे से बना कंडीशनर

अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने में मददगार है। अगर आपके ऑयली हेयर (Oily Hair) हैं तो आप सप्ताह में एक बार इस कंडीशनर को इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में एक अंडा तोड़ लें। अब इसमें जैतून का तेल मिलाएं और एग बीटर या ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह फेंट लें। अब आप सबसे पहले एक क्लेरिफाइंग शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें। अब आप इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और सिर को शावर कैप से ढक लें। करीबन 10-15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी की मदद से बालों को अच्छी तरह वॉश करें। ध्यान रखें कि ऑयली हेयर की महिलाओं को इसे सप्ताह में एक बार से अधिक बार प्रयोग नहीं करना है।

दही से बना कंडीशनर

ऑयली बालों की समस्या में दही से बना कंडीशनर बेहतरीन परिणाम देगा। इसके लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच में ताजी दही लेनी है। इसके बाद इसमें शहद और ऑलिव ऑयल को हल्का-सा गर्म करके दही में मिला लें। तीनों सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपको ध्यान रखना है कि आप शहद और ऑलिव ऑयल ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इससे इसके पोषण तत्व मर सकते हैं। इस कंडीशनर को बालों की निचली तरफ सिरों पर लगाना है, जिससे आपके डैमेज बाल ठीक हो सके। साथ ही आपको इस मिश्रण को स्कैल्प में मालिश भी करें। करीब 30-35 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

नारियल मिल्क से बना कंडीशनर

ऑयली बालों (Oily Hair) की समस्या में कोकोनट और मिल्क के इस्तेमाल से बना यह कंडीशनर बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए 2 चम्मच नारियल का दूध, 1 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच जोजोबा आयल और 1 चम्मच लौंग का एसेंशियल ऑइल लेकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। और आपका होममेड कंडीशनर तैयार है। इस कंडीशनर का इस्तेमाल आप सामान्य कंडीशनर की तरह से कर सकते हैं। आप सबसे पहले अपने बालों को हर्बल शैंपू के इस्तेमाल से धुल लें और इसके बाद बालों में अच्छी तरह से इस कंडीशनर को लगायें। कुछ देर बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

केले से बना कंडीशनर

यह कंडीशनर आपके बालों को स्मूद बनाने में मदद करता है। खासतौर से, अगर आप अपने बालों को नेचुरली स्ट्रेट करना चाहती हैं तो यह कंडीशनर यकीनन आपके काम आएगा। सबसे पहले एक बाउल में एक पका हुआ केला मैश करें। अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल का तेल डालकर मिक्स करें। अब आप इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और करीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipshair care in hindihair care tipshair care treatmentoily hair problemoily hair treatment
Previous Post

रंग ला रही जिला प्रशासन की पहल, प्रथम राजकीय नशा मुक्ति केंद्र से 7 व्यक्ति हुए नशामुक्त

Next Post

काले अंडरआर्म्स लगते है भद्दे, इन टिप्स से पाएं छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
फैशन/शैली

इन टिप्स से पाएं स्‍मोकी लुक वाली आंखें

28/06/2026
Pet Odor
फैशन/शैली

घर में फैल गई है पालतू जानवर की दुर्गन्ध, इन तरीकों से करें दूर

28/06/2026
glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
Coconut Oil
फैशन/शैली

झुलसती गर्मियों में ग्लो बनाये रखने के लिए इन उपायों को करें ट्राई

27/06/2026
Next Post
Dark Underarms

काले अंडरआर्म्स लगते है भद्दे, इन टिप्स से पाएं छुटकारा

यह भी पढ़ें

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ

उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के वकीलों का प्रदर्शन समाप्त

06/03/2021
solid waste management

गोरखपुर में बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, 20 एकड़ जमीन में होगा इसका निर्माण

06/12/2020
Imran Khan

मैं इमरान खान को जान से मारना चाहता था, गिरफ्तार हुए हमलावर का कबूलनामा

03/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version