Main Sliderफैशन/शैली

इस दिवाली पर इन चीजों से दे घर को नया लुक, बचेगा सजावट का खर्चा

हम सभी के घर (House) पर ऐसी कई चीजे पड़ी होती हैं जिनका हम इस्तेमाल करके घर को सजा सकते हैं, एक ओर ये बेकार पड़ी चीजें जहाँ घर को नया लुक देंगी वहीँ महंगाई के जमाने में जेब पर पड़ने वाले बोझ को भी कुछ कम करेंगी। जरूरत है बस आपको घर पर पड़ी चीजों में यूटिलिटी तलाशने की। आइये जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका यूज करके आप अपने घर (House) को एक नया लुक दे सकते हैं।

 

best out of waste,home decor,home decor diy ideas,home decor ideas,diy. household,household tips,home decor tips ,होम डेकोर टिप्स, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, हाउसहोल्ड

बैग

घर (House) पर पडे पुराने बैग्स की मदद से आप वर्टिकल प्लांटिंग कर सकते हैं। पुराने लेदर बैग्स या जूट के थैलों में आप छोटे फूलों वाले प्लांट्स लगा सकते हैं। अब इन बैग्स को आप अपनी बालकनी या किसी दीवार पर टांग दें। बस ध्यान दें पौधों को एक लिमिट से ज्यादा पानी न दें।

पुरानी शेल्फ्स

लकड़ी की बेकार पड़ी दराजों में आप पौधे लगा कर अपने ड्राइंग रूम में सजा सकते हैं। आप चाहें तो इन दराजों को कार्नर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं

best out of waste,home decor,home decor diy ideas,home decor ideas,diy. household,household tips,home decor tips ,होम डेकोर टिप्स, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, हाउसहोल्ड

पुराने टायर्स

घर पर बेकार पड़े टायर से आप अपने लिविंग स्पेस बालकनी या ड्राइंग रूम के लिए कम्फर्टेबल काउच या राउंड टेबल बना सकते हैं। सबसे पहले टायर्स के होलो पार्ट को सॉफ्ट फोम या जूट से स्टफ कर दें, अब टायर्स पर मनचाहा कलर करके लेदर या वेलवेट कवर चढ़ा दें। हाइट बढाने के लिए दो या ज्यादा टायर्स को भी जोड़ सकते हैं।

पुराने बॉक्स

आजकल ऑउटडेटेड हो चुके लकड़ी के संदूक,और लोहे के बॉक्स को आप अपने लिविंग स्पेस में बेड या दीवान के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास पुराना वुडन बड़ा बॉक्स है तो आप इस पर ब्लैक कलर कर दीजिये , इसकी कीलों और हैंडल पर गोल्डन कलर कर दें ।चाहे तो आप इस पर मेटलिक वर्क भी करा सकते हैं। इस तरह आप अपने बॉक्स को ओल्ड लुक देकर दीवान के रूप में यूज कर सकते हैं।

पुरानी बॉटल्स

पुरानी कांच की बॉटल्स में आप एक्वेटिक पौधे लगा सकते हैं। आप चाहे तो इन्हे हैंगिंग फ्लावर पॉट्स की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button