• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करोड़ों की संपत्ति के लालच में हुई महिला की हत्या, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/07/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव में 12 जुलाई को हुई महिला की हत्या (Murder) का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया है। करोड़ों की जमीन की लालच में महिला की हत्या हुई थी। पुलिस ने उसके दो भतीजों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सहायक पुलिस उपायुक्त मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि महिला की हत्या के आरोप में महाराजपुर के महोली गांव निवासी आशू उर्फ राघवेंद्र सिंह एवं उसके भाई बब्लू और बब्लू के साले प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र में स्थित नारायणपुर गांव निवासी जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि मृतका कुसुम के पति रामचंद्र मंदबुद्धि के हैं। इस वजह से कुसुम अपने पति को छोड़कर अपने मायके में जाकर रहने लगी थीं। उसके कोई संतान नहीं थी। लगभग बीस वर्ष बाद रामचंद्र की पत्नी कुसुम पिछले साल दीपावली में आयीं और घर में रहने लगीं। जमीन का बंटवारा करने को कहने लगीं। इसके बाद आशू और बब्लू को यह बात नागवार गुजरी कि जो करोड़ों की संपत्ति उन्हें मिलने वाली थी, अब उसे चाची बटवा रही हैं। इसी बात को लेकर आशू और बब्लू कुसुम को किसी तरह रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाने लगे।

इस दौरान बब्लू ने साले सौरभ को नोएडा से फोन करके बुलाया। सौरभ नोएडा से एक कार बुक कराकर यहां आया और तीनों कार से नौ जुलाई को इलाहाबाद गए। वहां से वापस दस जुलाई को लौटे। योजना के मुताबिक तीनों ने कार चालक को महोली गांव में छोड़कर एक ढाबे में सोने चले गये। उधर रात में कुसुम की घर के अन्दर हत्या कर दी और शव को एक बोरे में भर दिया। सुबह शव ठिकाने लगाने के लिए कार चालक को बुलाया। बोरा लादते समय कार चालक को शंका हुई तो वह कार लेकर भाग निकला और भागते समय पुलिस को सूचना दे दी थी।

वहीं हत्यारे शव को एक मोटरसाइकिल से ले जाकर फतेहपुर की एक नहर में फेंक दिए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस रहस्यमय हत्याकांड की जांच कर रही थी। जांच के दौरान सर्विलांस की टीम हत्यारों तक पहुंच गई और तीनों को हिरासत में लेकर शनिवार को फतेहपुर जिले से कुसुम का शव बरामद करने में कामयाब हो गई। पुलिस तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई कर रही है।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

सराफा व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

Next Post

मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, चार माह पहले हुई थी शादी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Suicide

मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, चार माह पहले हुई थी शादी

यह भी पढ़ें

SBI एसबीआई

छत्तीसगढ़: एसबीआई के तीन एटीएम से एक करोड़ रुपये गायब

02/12/2020
Salim Merchant, who was the judge of 'Indian Idol 12', said, yes, we ...

‘इंडियन आइडल 12’ के जज रह चुके सलीम मर्चेंट बोलेे, हाँ हमें…

30/06/2021

राजस्थान: होमवर्क ना करने पर शिक्षक ने छात्र की पीट-पीटकर की हत्या

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version