• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
18/07/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi inaugurates new terminal building of Port Blair Airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोर्ट ब्लेयर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Port Blair Airport)  के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस नए टर्मिनल भवन का निर्माण 710 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। कहा जा रहा है कि इससे केंद्र शासित प्रदेश में कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से 710 करोड़ रुपये का हवाई अड्डा भारत को समर्पित किया जा रहा है। इससे दिल्ली-चेन्नई-विशाखापट्टनम के लिए कनेक्टिविटी होगी और आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसके साथ ही 4 वाटर ड्रोन भी स्थापित किए जाएंगे। इससे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का आर्थिक विकास होगा

PM Modi inaugurates new Integrated Terminal Building of Veer Savarkar Airport at Port Blair

Read @ANI Story | https://t.co/t4a2eNmLVN#PMModi #VeerSavarkarInternationalAirport #PortBlair pic.twitter.com/Y88OiZLtfE

— ANI Digital (@ani_digital) July 18, 2023

पीएम मोदी (PM Modi) ने उद्घाटन कर कहा कि अभी तक मौजूदा टर्मिनल की क्षमता हर रोज 4,000 पर्यटकों को सेवा देने की थी, नया टर्मिनल बनने के बाद इस हवाईअड्डे की क्षमता रोज करीब-करीब 11,000 पर्यटकों को सेवा देने की हो गई है। हवाईअड्डे पर अब एक साथ 10 विमान खड़े हो पाएंगे। यानी यहां के लिए नए विमानों का भी रास्ता खुल गया है।

खत्म हुआ किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का इंतजार, इस दिन मिलेंगे दो हजार रुपए

उन्होंने आगे कहा कि पोर्ट ब्लेयर (Port Blair Airport) में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग से यात्रा में आसानी और व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

कई सुविधाओं से लैस

नया टर्मिनल भवन करीब 40,800 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह टर्मिनल भवन हर साल करीब 50 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। बता दें, टर्मिनल की वर्तमान प्रतिदिन क्षमता 4,000 पर्यटकों को संभालने की है। वहीं, नए टर्मिनल के चालू होने के बाद क्षमता प्रतिदिन 11,000 पर्यटकों को संभालने की होगी। इसके साथ ही पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर 80 करोड़ रुपये की लागत से दो बोइंग-767-400 और दो एयरबस-321 प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त एक एप्रन भी तैयार किया गया है। इससे एयरपोर्ट पर एक साथ 10 विमानों को पार्क किया जा सकेगा।

Tags: National newspm modiPort Blair Airport
Previous Post

खत्म हुआ किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का इंतजार, इस दिन मिलेंगे दो हजार रुपए

Next Post

उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, श्रीनगर डैम से 3000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
Rain

उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, श्रीनगर डैम से 3000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

यह भी पढ़ें

Ajey The Untold Story of Yogi

सीएम योगी की बायोपिक का धमाकेदार टीजर रिलीज, इस दिन थियेटर में ‘बाबा’ लेंगे एंट्री

02/07/2025
benefits of besan for hair

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या फिर ड्राय हो चुके है, तो लगाएँ बेसन

07/08/2021

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत

18/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version