• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर हैवानियत पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, अक्षय बोले- वीडियो देख हिल गया हूं

Writer D by Writer D
20/07/2023
in मनोरंजन
0
Manipur

Bollywood's anger over Manipur brutality

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मणिपुर (Manipur) से सामने आए एक वीडियो ने पूरे देश में सनसनी मचा रखी है। दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने के वीडियो पर हंगामा बरपा है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं, मणिपुर (Manipur) से सामने आए वीडियो के बाद अक्षय कुमार, ऋचा चड्ढा, उर्फी जावेद सहित कई स्टार्स ने रिएक्ट किया। उन्होंने घटना की निंदा की और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को मणिपुर (Manipur) घटना ने काफी बेचैन कर दिया है। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई शर्मसार घटना को अक्षय कुमार काफी गुस्से में हैं। इस बात को लेरक न सिर्फ उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया बल्कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी की है। अक्षय ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, निराश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोचे।’

उर्फी जावेद का भी फूटा गुस्सा

उर्फी जावेद हमेशा ही हर छोटे बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। ऐसे में मणिपुर (Manipur) मामले में वह चुप कैसे रहतीं। उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मणिपुर मामले का एक आर्टिकल पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, ‘मणिपुर में जो भी हुआ वह सिर्फ मणिपुर के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए शर्मसार है।’

उर्मिला मातोंडकर ने ‘चुप्पी’ पर उठाए सवाल

उर्मिला मातोंडकर ने मणिपुर की घटना का कड़ा विरोध किया है। यही नहीं, उर्मिला इस मामले पर काफी शॉक्ड है। उन्होंने ट्विट कर लिखा, ‘मणिपुर वीडियो और इस घटना से शॉक्ड और डरी हुई हूं। इस मामले ने मुझे हिलाकर रख दिया है। मई में हुई घटना पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो सत्ता के नशे में चूर ऊंचे घोड़ों पर बैठे हैं, मीडिया में जोकर उन्हें चाट रहे हैं, मशहूर हस्तियां जो चुप हैं। डियर भारतीय/इंडियंस हम यहां कब पहुंचे?’

मणिपुर के वीडियो पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- सरकार तुरंत कार्रवाई करे, वर्ना हम करेंगे

रेणुका शहाणे ने सरकार पर उठाए सवाल

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए सरकार की विफलता की ओर इशारा किया। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या मणिपुर में अत्याचारों को रोकने वाला कोई नहीं है? उन्होंने लिखा, ‘क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं है? यदि आप दो महिलाओं के उस विचलित करने वाले वीडियो से अंदर तक नहीं हिल गए हैं, तो क्या खुद को इंसान कहना भी सही है, भारतीय या भारतीय तो क्या!’

रिचा चड्ढा ने महिलाओं संग हुई घटना को बताया शर्मनाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर गुस्सा जाहिर किया है। रिचा चड्ढा ने वीडियो को लेकर पोस्ट में लिखा, ‘शर्मनाक! भयानक! अधर्म!’

Tags: Bollywood NewsEntertainment newsmanipur horrormanipur videomanipur violence
Previous Post

किन्नौर में बादल फटने से भारी तबाही, नेशनल हाईवे अवरुद्ध

Next Post

तेज रफ्तार जगुआर ने भीड़ को रौंदा, नौ की मौत, कई घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhavi Varshney
Main Slider

23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी गंवाई जान

26/08/2026
Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
Poonam Dhillon
मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

22/08/2026
Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
Next Post
Jaguar

तेज रफ्तार जगुआर ने भीड़ को रौंदा, नौ की मौत, कई घायल

यह भी पढ़ें

Zakir Hussain Hospital

जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, सभी मरीज सुरक्षित

21/04/2021
Bandhan Swachchta ka

‘बंधन स्वच्छता का’ संकल्प के साथ नगरीय निकाय निदेशालय में मना रक्षाबंधन का त्यौहार

01/09/2023
FIR

पुलिस पर हमला करने के मामले में भाजपा नेता सहित 61 लोगों पर मुकदमा दर्ज

16/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version