• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘Anupama’ के सेट पर लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ स्टूडियो

Writer D by Writer D
23/06/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Anupama

Anupama

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupama) के सेट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। सेट पर अचानक से भीषण आग लग गई। चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया, जिस वजह से हर तरफ अफरातफरी मच गई। हालांकि, मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात ये भी है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के फिल्मसिटी में स्थित ‘अनुपमा’ (Anupama) के सेट पर आज सुबह 7 बजे से शूटिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले ही सुबह करीब 6 बजे वहां भीषण आग लग गई। सेट पर सिक्योरिटी और कुछ क्रू मेंबर के अलावा कोई आर्टिस्ट या स्टाफ मौजूद नहीं था। इसलिए भीषण आग लगने के बाजवूद भी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को कंट्रोल कर लिया है, लेकिन कूलिंग का काम जारी है। इस आग में पूरा स्टूडियो जलकर खाक हो गया है।

तबाह हुआ ‘अनुपमा’ (Anupama) का सेट

बताया जा रहा है कि आग की वजह से सेट को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। आग लगने से ‘अनुपमा’ का सेट जलकर तहस-नहस हो गया है। लाखों का सामान आग की लपटों में बुरी तरह जलकर राख हो गया है। हालांकि, आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। सेट से कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखे सकते हैं कि आग कितनी भयानक है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर हर कोई चिंतित नजर आ रहा है।

AICWA ने की जांच की मांग

अनुपमा (Anupama) के सेट पर आग लगने के मामले को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी X पर पोस्ट करके आग के कारणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। AICWA ने अपनी पोस्ट में लापरवाही की निंदा की है। साथ ही प्रोड्यूसर्स, प्रोडक्शन हाउस और ब्रॉडकास्टर्स से सख्त जवाबदेही की मांग की है।

नंबर 1 शो है ‘अनुपमा’ (Anupama) 

‘अनुपमा’ (Anupama) टीवी का सबसे पॉपुलर और पसंदीदा शो है। शो में रुपाली गांगुली लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं। इस शो से उनके करियर को नई उड़ान मिली है। शो लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में राज कर रहा है। यही वजह है कि शो के सेट पर आग लगने से फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है।

Tags: Anupamaanupama tv serialAnupama update
Previous Post

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर लगायी रोक, जानिये वजह?

Next Post

हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

दुनिया में यूपी की बढ़ती साख का प्रतीक बना इंटरनेशनल ट्रेड शो : भूपेंद्र चौधरी

29/09/2026
Next Post
CM Yogi

हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

अब एक वोटर लिस्ट से होगा चुनाव Now election will be done through a voter list

PM मोदी ने नए खास प्लेटफॉर्म की शुरुआत, आयकर दाताओं को मिले 3 बड़े अधिकार

13/08/2020
Atiq Ahmed

योगी राज में मिट्टी में मिला माफिया अतीक, 43 साल में पहली बार मिली सजा

28/03/2023
fire

मुर्गा फार्म हाउस में लगी भीषण आग, एक हजार चूजे जिंदा जलें, लाखों का नुकसान

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version