• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Manipur: महिलाओं की न्यूड परेड कराने वाले मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने फूंका

Writer D by Writer D
21/07/2023
in राष्ट्रीय
0
Manipur

Manipur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। मणिपुर (Manipur) में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले एक मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने फूंक दिया है। यह घटना चेकमाई  इलाके की है। अचानक से आई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि आगे लगाने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं हैं। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है।

आपको बता दें कि मणिपुर (Manipur) में महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दरिंदगी करते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में मुख्य आरोपी खुयरूम हेरादास को पुलिस ने गुरुवार को थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया था। अभी तक पुलिस इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित

मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस की टीम बुधवार रात से ही जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर मास्टरमाइंड बताए जा रहे लोगों में से एक को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया है। पुलिस टीम राज्य के कई हिस्सों में बुधवार रात से ही छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, जल्द ही बाकियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुछ आरोपियों के दूसरे राज्य में भागने का आशंका

सूत्रों के मुताबिक इस घटना में शामिल आरोपियों के दूसरे राज्यों में भागने की खबर आ रही है। जानकारी मिली है कि क्योंकि घटना काफी पुरानी है, इसलिए कुछ आरोपियों के दूसरे राज्यों में भागने की जानाकारी भी मिल रही है। इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन वीडियो में जिनकी तस्वीरें साफ हैं, वे कहीं भी भाग जाएं, पुलिस उनको ढूंढ लेगी।

4 मई का है वायरल वीडियो

ITLF के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह वीडियो कांगपोकपी जिले में 4 मई का है। इसमें महिलाओं को नग्न अवस्था में दर्शाया गया है। में पुरुषों की भीड़ पीड़ित महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ करते दिखाई दे रही है। वहीं पीड़ित महिलाएं बंधक बनी हुई हैं और लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद वायरल भी कर दिया है। इससे इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातना कई गुना बढ़ गई।

Manipur Violence: कुकी महिलाओं से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, खेत में ले जाकर गैंगरेप

शिकायत के अनुसार, मणिपुर (Manipur) में पहली बार हिंसा भड़कने के एक दिन बाद यानी 4 मई की दोपहर करीब 1 हजार लोग AK राइफल्स, SLR, इंसास और ।303 राइफल्स जैसे हथियारों के साथ बी। फेनोम गांव में घुस गए थे। इस दौरान उन्होंने गांव में तोड़फोड़ की, संपत्तियां लूटीं और घरों को जला दिया। शिकायत के अनुसार, लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान पांच लोग खुद को बचाने के लिए जंगल की ओर भाग गए। इनमें दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। उनमें 56 वर्षीय एक व्यक्ति, उसका 19 वर्षीय बेटा और 21 वर्षीय बेटी के अलावा 42 वर्षीय और 52 वर्षीय महिलाएं भी शामिल थीं।

 

Tags: crime newsmanipir newsmanipur horrormanipur videomanipur violenceNational newsnude parade of women
Previous Post

15 मिनट में तीन बार कांपी पिंक सिटी, सड़कों पर आए सहमे लोग

Next Post

बाजार में लगी भीषण आग, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

NSEL घोटाले में 13 साल बाद राहत, ₹3,464 करोड़ की संपत्ति बेचने की मंजूरी

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
Next Post
Fire

बाजार में लगी भीषण आग, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख

यह भी पढ़ें

whiskey

‘जहां गांव, वहां बीयर बार’, फ्री में महंगी व्हिस्की भी दिलाऊंगी; महिला प्रत्याशी के वादे

01/04/2024
सास के साथ नेहा कक्कड़

सास के साथ नेहा कक्कड़ की दिखी प्यार भरी बॉन्डिंग

29/10/2020
School Chalo Abhiyan

स्कूल चलो अभियान में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के करीब यूपी

11/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version